ब्रेन में क्लॉट होने पर शरीर देता है ये 3 बड़े संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह

Brain Clot Symptoms: सिर में खून के थक्के जमने वाली स्थिति को ब्रेन क्लॉट कहा जाता है. ये एक गंभीर स्थिति होती है, जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है. आइए जानते हैं इसके लक्षण.

Brain Clot Symptoms: सिर में खून के थक्के जमने वाली स्थिति को ब्रेन क्लॉट कहा जाता है. ये एक गंभीर स्थिति होती है, जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है. आइए जानते हैं इसके लक्षण.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
brain clot symptoms

brain clot symptoms Photograph: (Sora)

Brain Clot Symptoms: सिर यानी मस्तिष्क में खून का थक्का जिसे हम ब्रेन क्लॉट कहते हैं या ब्लीडिंग होना एक गंभीर मेडिकल प्रॉब्लम है, जिसे आमतौर पर लोग अचानक होने वाली समस्या मानते हैं. जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में शरीर पहले से ही कुछ संकेत देता है, जिन्हें लोग अक्सर सामान्य सिरदर्द, थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. 

Advertisment

क्यों खतरनाक है दिमाग में खून का थक्का?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मस्तिष्क में खून का थक्का बनना एक खतरनाक स्थिति हो सकती है क्योंकि इससे ब्रेन को सही मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है. इससे आपातकालीन स्थिति पैदा हो सकती है मृत्यु भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: कभी खाया है चने का साग? आचार्य बालकृष्ण से जानिए इन पत्तों के फायदे

न्यूरोलॉजिस्ट ने क्या कहा?

एशियन अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर और न्यूरोलॉजिस्ट विभाग की हेड डॉ. नेहा कपूर का कहना है कि ब्रेन में ब्लड क्लॉट या ब्लीडिंग होने से पहले कई बार हल्के लेकिन महत्वपूर्ण संकेत दिखाई देते हैं. इन संकेतों को समझना और तुरंत मेडिकल हेल्प लेने से जीवन को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है. आइए अब जानते हैं ब्रेन में क्लॉट के शुरुआती लक्षण. 

ऐसे होते हैं दिमाग में खून जमने के लक्षण

1.अचानक तेज सिरदर्द होना

मस्तिष्क में ब्लीडिंग या क्लॉट का सबसे आम शुरुआती संकेत अचानक होने वाला तेज सिरदर्द है. यह सामान्य सिरदर्द से अलग होता है और कई मरीज इसे 'जिंदगी का सबसे तेज सिरदर्द' बताते हैं. यदि बिना किसी कारण के अचानक असहनीय सिरदर्द शुरू हो जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. डॉक्टरों के अनुसार, यह दर्द मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन के अचानक प्रभावित होने का संकेत हो सकता है.

2.शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नता

चेहरे, हाथ या पैर के एक तरफ अचानक कमजोरी या सुन्नता महसूस होना भी ब्रेन क्लॉट का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. कई बार इंसान को चलने में कठिनाई होने लगती है या हाथ में पकड़ कमजोर हो जाती है. यह स्थिति मस्तिष्क के उस हिस्से में रक्त प्रवाह कम होने के कारण होती है, जो शरीर के मूवमेंट को नियंत्रित करता है. ऐसे लक्षण ब्रेन स्ट्रोक के भी हो सकते हैं.

3.बोलने या देखने में परेशानी

अचानक बोलने में दिक्कत होना, शब्दों का सही उच्चारण न कर पाना, भ्रम की स्थिति या अचानक धुंधला दिखना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं. कुछ मामलों में एक आंख से दिखाई देना कम हो सकता है या अचानक दृष्टि भी जा सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, यह लक्षण मस्तिष्क के उस हिस्से के प्रभावित होने पर दिखाई देते हैं, जो भाषा और दृष्टि को नियंत्रित करता है. ये भी ब्रेन में क्लॉट का संकेत होता है.

लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये लक्षण तुरंत भी दिखाई दे सकते हैं और धीरे-धीरे बढ़ भी सकते हैं. कई लोग इन्हें थकान, माइग्रेन या तनाव से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है.

WHO ने भी ब्रेन ब्लीडिंग को माना गंभीर

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, स्ट्रोक और ब्रेन ब्लीडिंग के मामले में 'गोल्डन ऑवर' बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान समय पर इलाज मिलने से स्थायी मस्तिष्क की क्षति का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है.

किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत?

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज.
  • डायबिटीज से पीड़ित लोगों को
  • अधिक धूम्रपान या शराब का सेवन करने वाले लोगों को.
  • मोटापा और कम शारीरिक गतिविधि करने वाले लोगों को.
  • परिवार में पहले से स्ट्रोक का इतिहास होने पर.

बचाव के लिए क्या करें?

ब्रेन ब्लीडिंग और क्लॉट से बचाव के लिए आपको संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल और तनाव को कम करने की जरूरत है. इसके अलावा अचानक सिरदर्द, कमजोरी या बोलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: 100 साल तक निरोगी जीवन जीना है तो करें ये काम, स्वामी रामदेव ने बताया

Blood clotting brain stroke
Advertisment