/newsnation/media/media_files/2026/02/24/acharya-balkrishna-health-tips-2026-02-24-13-51-32.jpg)
acharya balkrishna health tips Photograph: (Freepik)
Acharya Balkrishna Health Tips: पपीता के फल के बारे में आपने सुना होगा. इसे खाने से शरीर और पाचन शक्ति अच्छी रहती है. हाल ही में पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पपीता खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है. उनका यह दावा बिल्कुल सरल और देसी है. इसके लिए आपको बस रोज पपीता खाना है. आप इसे नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं.
पपीता क्यों खाना चाहिए?
आचार्य बालकृष्ण ने पोस्ट के जरिए बताया है कि पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिनों का सोर्स होता है. इसमें विटामिन-सी के साथ-साथ फाइबर होता है. इसलिए, नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित होता है.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: कभी खाया है चने का साग? आचार्य बालकृष्ण से जानिए इन पत्तों के फायदे
हर घर में खाया जाता है पपीता
बता दें कि पपीता भारतीय घरों में खाया जाने वाला एक आम फल है. इसे दादी-नानी भी खाने की सलाह देती थी क्योंकि आयुर्वेद में इस फल को पाचन में सहायक माना जाता है. ये हमारे शरीर के अंदर जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकालने में सहायक होता है. माना जाता है कि पपीता एक आसान, सरल और किफायती नुस्खा है, जो रोज खाने से एसिडिटी, पाचन और कब्ज से राहत मिलती है.
फाइबर का नेचुरल सोर्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पपीता फाइबर से भरपूर होता है. ये तत्व LDL को कम कर सकता है. पपीते के सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. कब्ज के मरीजों को भी रोजाना पपीता खाना चाहिए.
प्रतिदिन कितना पपीता खाएं?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, आप प्रतिदिन 1 कटोरी सुबह या शाम के समय खा सकते हैं. इसे आपको बिना नमक के खाना चाहिए. अगर सर्दी-जुकाम है तो पपीते के ऊपर थोड़ा कालीमिर्च का पाउडर छिड़क कर खा सकते हैं. इस फल को तले-भुने भोजन के साथ मिलाकर न खाएं.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: 100 साल तक निरोगी जीवन जीना है तो करें ये काम, स्वामी रामदेव ने बताया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us