/newsnation/media/media_files/2026/02/25/ranvir-sachdeva-2026-02-25-14-29-11.jpg)
ranvir sachdeva Photograph: (ranvir sachdeva)
Who is Ranvir Sachdeva: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में देश-दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स, सीईओ और बहुत से टेक एक्सपर्ट्स शामिल हुए. इस इवेंट में एक आठ वर्षीय लड़का चर्चाओं में आया है, जिनका नाम कोडर रणवीर सचदेवा बताया जा रहा है. कुछ देर पहले Open AI के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ है जिसमें ChatGPT मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ रणवीर सचदेवा बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
कौन हैं रणवीर सचदेवा?
रणवीर सचदेवा ने खुद को AI समिट के मंच पर टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में इंट्रोड्यूस करवाया है. वे भारत मंडपम में इस इवेंट के दौरान समिट को संबोधित करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं. रणवीर मंच पर बात करने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि प्राचीन भारत को कैसे AI से जोड़ रहे हैं. बता दें कि रणवीर सचदेवा सिर्फ कीनोट स्पीकर नहीं हैं बल्कि वे एक ग्लोबल ऑथर भी बन चुके हैं.
सुंदर पिचाई और ChatGPT सीईओ से की मुलाकात
AI समिट के दौरान रणवीर सचदेवा की मुलाकात गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई. रणवीर सचदेवा से वे दोनों काफी इंप्रेस हुए हैं. खबर है कि उन्होंने रणवीर के साथ कॉन्टैक्ट भी शेयर किया है. इन्होंने आपस में फोटो और वीडियोज भी शेयर किए हैं.
जेनेवा समिट में भी हुए थे शामिल
रणवीर सचदेवा के बारे में जानकारी मिल रही है कि पिछले साल उन्होंने जेनेवा में आयोजित AI फॉर गुड ग्लोबल समिट में शिरकत की थी. वहां, उनकी मुलाकात सेल्सफोर्स के CEO मार्क बेनियोफ और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन की महासचिव डोरीन बोगडिन-मार्टिन से भी हुई थी. साल 2024 में उन्होंने UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की थी.
टिम कुक से मिले चुके हैं रणवीर सचदेवा
रणवीर सचदेवा साल 2023 में दिल्ली में एप्पल के नए स्टोर के उद्घाटन पर कंपनी के सीईओ टिम कुक से भी मिल चुके हैं. वहां, उन्होंने महज 5 साल की उम्र में अपना कोडिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था. रणवीर साल 2022 में ग्लोबल रीडिंग चैलेंज में सुपर प्रेजेंटर के रूप में गोल्ड मेडल पा चुके हैं. इतना ही नहीं सिर्फ छह वर्ष की आयु में वे TEDx स्पीकर भी बन गए थे.
ये भी पढ़ें- PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us