PM Modi Israel Visit: इजरायल दौरे से पहले एक्स पर दिखी मोदी-नेतन्याहू के बीच खास बॉन्डिंग, दोनों ने की एक-दूसरे की खुलकर तारीफ

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे. वे नेसेट को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जाएंगे. वे नेसेट को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे.

author-image
Deepak Kumar
New Update
PM Modi and Benjamin Netanyahu

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू Photograph: (ANI)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जाएंगे. इस यात्रा के दौरान वे इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी का यह इजरायल का दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वे साल 2017 में इजरायल गए थे. इस बार की यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. दौरे के दौरान व्यापार, नवाचार, सुरक्षा और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी. लेकिन पीएम मोदी के दौरे से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. वहीं पीएम मोदी ने भी नेतन्याहू की पोस्ट पर रिप्लाई दिया है. तो आइए जानते हैं दोनों ने एक-दूसरे के लिए क्या लिखा है.

Advertisment

नेतन्याहू ने एक्स पर किया पोस्ट

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के दौरे को लेकर खुशी जताई. उन्होंने भारत को एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते मजबूत और भरोसे पर आधारित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग में साझेदार हैं. नेतन्याहू ने बताया कि वे यरूशलम में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे, एक इनोवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे और याद वाशेम स्मारक भी जाएंगे.

पीएम मोदी ने भी किया रिप्लाई

पीएम मोदी ने भी नेतन्याहू की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि भारत-इजरायल की दोस्ती विश्वास, नवाचार और शांति के साझा मूल्यों पर टिकी है. उन्होंने इस दौरे के दौरान होने वाली बातचीत को लेकर उत्साह जताया. यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 'एआई समिट में दिखी भारत की अद्भुत क्षमता', मन की बात में बोले PM मोदी

Benjamin Netanyahu PM Modi Israel Visit PM modi INDIA
Advertisment