/newsnation/media/media_files/2025/06/29/mann-ki-baat-2025-06-29-11-16-05.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (X@NarendraModi)
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को अपने मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्स समिट से लेकर टी20 वर्ल्ड समेत कई कार्यक्रम और घटनाओं का जिक्र किया. बता दें कि पीएम मोदी का ये 131वां मन की बात कार्यक्रम था.
'एआई समिट में दिखी भारत की ताकत'
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि, इस समिट में दुनिया ने एआई के क्षेत्र में भारत की मजबूत क्षमता को देखा. उन्होंने कहा कि ये अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट है. पीएम ने कहा कि इस एआई समिट के प्रति युवाओं में भी खास जोश देखने को मिला.
सिर्फ बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है एआई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के दौरान कहा कि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सिर्फ बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब ये पशुओं के इलाज और किसानों की मदद का भी काम कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि, एआई समिट के दौरान उन्होंने विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों को प्रदर्शनी में दिखाया कि किस तरह एआई के जरिए पशुओं की बीमारियों की पहचान की जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि, अब किसान चौबीस घंटे सातों दिन एआई की मदद से अपनी डेयरी और पशुधन की निगरानी कर रहे हैं. जिससे उत्पादन और देखभाल में काफी लाभ मिल रहा है.
'एआई समिट ने किया वैश्विक नेताओं को प्रभावित'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि, एआई समिट में दो भारतीय उत्पादों ने वैश्विक नेताओं को काफी प्रभावित किया. पीएम मोदी ने कहा कि इनमें एक अमूल के बूथ पर प्रदर्शित किया गया, जहां बताया गया कि एआई की मदद से पशुओं के इलाज को बेहतर बनाया जा रहा है. इसके जरिए किसान 24 घंटे अपनी डेयरी और पशुओं का रिकॉर्ड रख सकते हैं. पीएम ने बताया कि इससे दूध उत्पादन, स्वास्थ्य निगरानी और प्रबंधन में बड़ी सुविधा मिली है.
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do listen! https://t.co/XbKxZCLo9s
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us