/newsnation/media/media_files/2026/02/04/rahul-gandhi-and-ravneet-singh-buttu-2026-02-04-12-24-51.jpg)
संसद के गेट पर भिड़ंत राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू Photograph: (ANI)
संसद का बजट सत्र जारी है. पिछले तीन दिनों से कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल लोकसभा में जमकर हंगामा कर रहे हैं. जिसके चलते हर दिन सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है. बुधवार को संसद में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस के सांसद लोकसभा में रोजाना हंगामा कर रहे हैं. बुधवार को कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे. जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. इसी दौरान वहीं से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी गुजरे. उन्हें देखकर राहुल गांधी ने ऐसी टिप्पणी की कि, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बिना जवाब दिए नहीं रह सके.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहते हुए उनकी ओर हाथ बढ़ाया. लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें 'देश के दुश्मन' कहते हुए हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी के बयान का तुरंत जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई लेना देना नहीं है.
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face..."
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'मेरे गद्दार दोस्त' कहते हुए उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं. लेकिन बिट्टू हाथ आगे नहीं बढ़ाते और राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहते हैं कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Video: पीएम आवास जाते वक्त ट्रैफिक में फंसे रवनीत सिंह बिट्टू, लगाई दौड़
पहले भी दोनों नेताओं के बीच हो चुकी है बयानबाजी
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच इस तरह की बयानबाही हुई है. इससे पहले सितंबर 2024 में भी रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया था. तब उन्होंने राहुल गांधी पर सिख समुदाय को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि सिख किसी भी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं.
#WATCH | On 'traitor' vs 'desh ke gaddar' verbal altercation with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union MoS Ravneet Singh Bittu says, "...When I was going in, he did the same thing even inside the House. Soeaker sent them out. I am in discussion regarding further course of… pic.twitter.com/uMQnSLngEg
— ANI (@ANI) February 4, 2026
रवनीत सिंह बिट्टू का आया बयान
पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि, "उन्हें लगता है कि वे सबसे बड़े देशभक्त हैं, क्योंकि उनके पिता ने बलिदान दिया. कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने पंजाब को आग में झोंक दिया था. हमारे सबसे बड़े गुरुद्वारे, स्वर्ण मंदिर पर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने हजारों सिखों और पंजाबियों को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी. अगर राजीव गांधी को 'शहीद' कहा जाता है, तो हमें शहीद-ए-आजम सरदार बेअंत सिंह को भी कहना चाहिए. मैं भी उसी परिवार से आता हूं, यही मेरा दर्द है। एक शहीद का पोता मेरे साथ रहने तक ठीक था. अब जब मैं भाजपा में हूं, तो वह मेरे लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है. वह खुद को क्या समझता है? उसने मेरी ओर हाथ बढ़ाया जैसे वह सम्राट हो. वह खुद को इस देश का, इस दुनिया का मालिक समझते हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने कहा- उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट का भी अपमान किया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us