Toll Plaza Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर बदल जाएगा पेमेंट का तरीका! जान लें नया नियम

Toll Plaza Rule Change: केंद्र सरकार का देश के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के लिए नए नियमों को जारी करने का फैसला किया है. कहा जा रहा है कि 1 अप्रैल से सभी टोल पॉइंट्स पर कैश पेमेंट बंद कर दिया जाएगा.

Toll Plaza Rule Change: केंद्र सरकार का देश के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के लिए नए नियमों को जारी करने का फैसला किया है. कहा जा रहा है कि 1 अप्रैल से सभी टोल पॉइंट्स पर कैश पेमेंट बंद कर दिया जाएगा.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
toll plaza rules changed

toll plaza rules changed Photograph: (SORA)

Toll Plaza Rule Change: देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पेमेंट के नियमों में बड़ा फेरबदल हो सकता है. कहा जा रहा है कि अब से नेशनल टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. NHAI इस विषय पर अभी चर्चा कर रहा है.

Advertisment

कैश पेमेंट बंद करने के पक्ष में क्यों है सरकार?

दरअसल, सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कलेक्शन के इकोसिस्टम को पूरी तरह से बदलना चाहती है. यह एक बड़ा फैसला है जिसे अपनाना थोड़ा कठिन है लेकिन इसके कई फायदे हैं. ऐसा फैसला लिया गया है ताकि टोल प्लाजा पर पेमेंट का काम पूरी तरह से डिजिटल तरीके से किया जाए. इस बदलाव से अब टोल प्लाजा पर सिर्फ फास्टैग और UPI से पेमेंट की जा सकेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि इस फैसले के बाद से टोल प्लाजा का काम ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थागत हो जाएगा. इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और लोगों का समय भी बचेगा.

ये भी पढ़ें-Karnataka News: हंपी गैंगरेप और टूरिस्ट के मर्डर केस में 3 युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

फास्टैग और UPI की पहुंच 98%

देश के अब तक आंकड़ों के मुताबिक, देश में फास्टैग की पहुंच 98% और उससे ज्यादा पहुंच चुकी है. इस बदलाव के बाद टोल प्लाजा का वर्किंग सिस्टम बदल जाएगा. RFID द्वारा दी गई फास्टैग सुविधा से लोग टोल प्लाजा पर बिना रुके पेमेंट कर रहे हैं. इसके अलावा, UPI की मदद से भी लोग कम से कम समय में पेमेंट कर रहे हैं.

कैश पेमेंट पर देना पड़ता था ज्यादा शुल्क

बिना वैध फास्टैग वाली गाड़ियों से टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान करवाया जाता था. इस तरीके से उनसे दोगुना शुल्क वसूला जाता है जबकि ऑनलाइन पेमेंट में 1.25 गुना शुल्क देना होगा.

ये भी पढ़ें- 10 साल तक 33 मासूमों का शोषण, 47 देशों में बेचे वीडियो; बांदा के दंपति को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Toll Plaza Rules Changes
Advertisment