'ये बजट विकसित भारत की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार', PM मोदी ने बजट को बताया अपार अवसरों का राजमार्ग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना नौवां बजट पेश किया. जिसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट विकसित भारत की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. पीएम ने बजट को अपार अवसरों का राजमार्ग बताया.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना नौवां बजट पेश किया. जिसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट विकसित भारत की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. पीएम ने बजट को अपार अवसरों का राजमार्ग बताया.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi on Budget

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Photograph: (DD)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेश किए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है. पीएम मोदी ने कहा कि महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश कर के नया रिकॉर्ड बनाया है. पीएम मोदी ने कहा कि, ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को सशक्त करता है. पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट 2047 की हमारी विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है.

Advertisment

भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को मिलेगी और गति- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा को और नई गति मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि, जो पांच ब्रेकिंग रिफॉर्म्स किए गए हैं एक्सप्रेशंस से भरे हुए भारत के साहसी, टेलेंटेड युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट ट्रस्ट बेस गवर्नेंस और ह्यूमिन सेंट्रिक अर्थ रचना के विजिन को साकार करता है ये ऐसा यूनिक बजट है जिसमें फिसिकल डेफिसिएट कम करने, इनफ्लेशन कम करने पर फोकस है.

'हम जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इसके साथ ही बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का भी समन्वय है. पीएम ने कहा कि ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है. भारत के 140 करोड़ नागरिक फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं, हम जल्द से जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है.

पीएम मोदी ने 'मदर ऑफ ऑल डील्स' का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि, दुनिया के एक ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर और ट्रस्टेड क्वालिटी सप्लायर के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है. पीएम ने कहा कि हाल ही में जो बड़ी-बड़ी ट्रेड डील भारत ने की है, मदर ऑफ ऑल डील्स, उसका अधिकतर फायदा भारत के युवाओं को मिले. भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले. इस दिशा में बजट में बड़े-बढ़े कदम उठाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

पीएम मोदी ने आगे कहा  कि इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है.  इस बजट में नई बढ़ती इंडस्ट्री यानी सनराइज सेक्टर्स को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है वो अभूतपूर्व है. पीएम मोदी ने कहा कि बोयो फार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.4, इलेक्ट्रोनिक कंपोनेंट मैन्यूफेक्चरिंग स्कीम, गैर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, क्रिटिकल मिनरल्स पर बल, टेक्टाइल्स सेक्टर में नई स्कीम, हाईटैक टूल मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा, चेंपियन एमएसएमई तैयार करना, ये फ्यूचर स्टेज है देश की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं का ध्यान रखती है.

ये भी पढ़ें: बजट 2026 में 'धुरंधर'  ऐलान! 7 हाई-स्पीड रेल, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, AI किसान टूल और बायोफार्मा के लिए 10000 करोड़ का धमाका

PM modi PM Modi on Budget Union Budget 2026
Advertisment