Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

केंद्रीय बजट 2026 पेश होते ही आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ेगा. कौन-सी चीजें सस्ती होंगी, कौन महंगी? इसी पर सबकी नजर टिकी है. तो आइए यहां जानते हैं पूरी लिस्ट.

केंद्रीय बजट 2026 पेश होते ही आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ेगा. कौन-सी चीजें सस्ती होंगी, कौन महंगी? इसी पर सबकी नजर टिकी है. तो आइए यहां जानते हैं पूरी लिस्ट.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Union-budget-2026 (1)

Union Budget 2026: देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अपने 9वें बजट में आम आदमी के लिए कई अहम फैसले लेकर आई हैं. लोग खासकर यह जानना चाहते हैं कि बजट के बाद उनके लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा. इसी पर सबकी नजर टिकी है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

Advertisment

क्या हुआ सस्ता-महंगा?

सबसे पहले खुशखबरी यह है कि खेल-कूद के सामान अब सस्ते हो सकते हैं, जिससे इन चीजों की मांग बढ़ने की उम्मीद है. बाजार में इनकी बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी राहत की बातें हुई हैं. कुछ दवाइयां खासकर कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती हो सकती हैं, जिससे इलाज की लागत घटेगी और आम आदमी पर दवाइयों का बोझ कम पड़ेगा. 

सस्तामहंगा
शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती हुईंशराब
खेल-कूद के सामान सस्ते होंगेस्क्रैप
बायोगैस मिस्क्ड सीएनजी सस्ती होंगीखनिज
माइक्रोवेव सस्ते होंगेफ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग
सोलर पैनल सस्ते होंगेसिगरेट
जूते सस्ते होंगे
लेदर प्रोडक्ट सस्ते होंगे
मोबाइल फोन और ईवी की बैटरी सस्ती होगी
विदेश यात्रा सस्ती होगी
कूरियर से सामान भेजना सस्ता
कपड़ा सस्ता

एयरक्राफ्ट निर्माण से जुडी चीजें सस्ती होंगी

हालांकि कुछ चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. जानकारी के मुताबिक, कुछ आयातित और प्रीमियम उत्पादों, जैसे विदेशी ब्रांडेड सामान, महंगे वाहन, शराब, स्क्रैप, खनिज और लक्जरी वस्तुएं महंगी हो जाएंगी. कुल मिलाकर इस बजट का मकसद आम आदमी की जेब को राहत देना और जीवन-यापन सस्ता बनाना है.

यह भी पढ़ें- बजट 2026 में रेल क्रांति! 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान, यात्रा समय घटकर होगा आधा

budget Business News Union Budget 2026
Advertisment