/newsnation/media/media_files/2026/02/01/railway-budget-2026-2026-02-01-11-41-31.jpg)
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी 2026) आम बजट पेश करते हुए भारतीय रेल के भविष्य को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बजट में उन्होंने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है, जिससे देश के बड़े शहरों के बीच तेज और आधुनिक रेल सेवाओं का विस्तार होगा.
#UnionBudget2026 | Union FM Nirmala Sitharaman says, "In order to promote environmentally sustainable passenger systems, we will develop 7 high-speed rail corridors between cities as growth connectors: Mumbai to Pune, Pune to Hyderabad, Hyderabad to Bengaluru, Hyderabad to… pic.twitter.com/Ypv0diIJut
— ANI (@ANI) February 1, 2026
कहां-कहां बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर?
इन हाई-स्पीड कॉरिडोरों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:-
• मुंबई से पुणे तक
• पुणे से हैदराबाद
• हैदराबाद से बेंगलुरु
• हैदराबाद से चेन्नई
• चेन्नई से बेंगलुरु
• दिल्ली से वाराणसी
• वाराणसी से सिलीगुड़ी तक के रूट
प्रोजेक्ट्स का मकसद
आपको बता दें कि इन प्रोजेक्ट्स का मकसद यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा प्रदान करना है और देश में आर्थिक व सामाजिक कनेक्टिविटी को मजबूत करना भी है. हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से यात्रा का समय कम होगा और व्यापारिक तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बजट में रेल क्षमता और फ्रेट नेटवर्क के विस्तार जैसे कई बड़े फैसलों का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे देश की परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूती से आगे बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: भारत बनेगा वैश्विक 'बायो-फार्मा हब', ₹10,000 करोड़ की 'बायोफार्मा शक्ति' योजना का ऐलान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us