/newsnation/media/media_files/2025/06/08/7oCDbEBui0MJ2gAprwQX.jpg)
सत्यपाल मलिक ने फिर किया पोस्ट Photograph: (File Photo)
Satyapal Malik Health Update: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत इनदिनों काफी खराब है. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि हालत बहुत गंभीर है. इसके साथ ही उन्होंने एक फोन नंबर भी शेयर किया. बता दें कि जम्मू-कश्मीर और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. जिसके चलते उन्हें 11 मऊ को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह डायलिसिस पर हैं.
वह सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वास्थ्य का अपडेट और भावुक पोस्ट भी कर रहे हैं. रविवार को भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, हालत बहुत गंभीर है, संपर्क सूत्रा 9610544972. बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने भावुक कर देने वाली कही थीं. उन्होंने लिखा, "नमस्कार साथियों. मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से अस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं. परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा. मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है. मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं."
हालात बहुत गंभीर।
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) June 8, 2025
संपर्क सूत्र- 96105 44972
सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कुछ कहा?
इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि, 'जब गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई परंतु में मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वो कभी डिगा नहीं सकें.' उन्होंने आगे कहा कि, 'जब मैं गवर्नर था उस समय किसान आंदोलन भी चल रहा था, मैंने बगैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया. फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहा.'
राहुल गांधी ने की मुलाकात
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सत्यपाल मलिक से मुलाकात करने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य की लड़ाई में वह सत्यपाल मलिक के साथ खड़े हैं. राहुल गांधी शाम करीब साढ़े पांच बजे अस्पताल पहुंचे. जहां उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: World Bank: मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों की संख्या में आई भारी गिरावट, विश्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में फिर चढ़ने लगा पारा, दिल्ली-NCR समेत इन इलाकों में अभी नहीं होगी बारिश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us