Republic Day 2025 Live: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत, जमीन से आसमान तक हुआ शक्ति प्रदर्शन

Republic Day Parade 2025 Live Update: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत देखी.

Republic Day Parade 2025 Live Update: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत देखी.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Republic Day parade 26 Jan

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत Photograph: (DD/ANI)

Republic Day Parade 2025 Live Update: देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली अभेद किले में तब्दील कर दी गई. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. साथ ही हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई. उसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया. जिसमें दुनिया ने भारत की ताकत देखी.

Advertisment

इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि 

इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं. कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, तीनों सेनाओं के प्रमुख और देश के तमाम गणमान्य मौजूद रहे. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. उसके कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत हुई.

ये भी पढ़ें: Happy Republic Day 2025 Wishes: 26 जनवरी के खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें ये मैसेज और कोट्स, यादगार बन जाएगा दिन

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी. गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी. उसके बाद एक औपचारिक मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगी. इसमें सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, सहायक नागरिक बल, एनसीसी और एनएसएस की इकाइयां मौजूद होंगी.

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम; इन राज्यों में कोहरे का Alert

क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों की 31 झांकियां शामिल होंगी. इस साल झांकी का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' रखा गया है. परेड के दौरान दो झांकियों में  भारत के संविधान के 75 वर्षों की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत मौसम विज्ञान विभाग की झांकियां भी मन को मोह लेने वाली होंगी.

  • Jan 26, 2025 13:12 IST

    पीएम मोदी ने परेड के बाद दर्शकों का जताया आभार

    Republic Day Parade 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की ताकत देखी. परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर परेड देखने पहुंचे दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और आभार जताया. इस दौरान पीएम मोदी कई दर्शकों के पास पहुंचे और उनका आभार जताया. पीएम मोदी को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए.



  • Jan 26, 2025 13:09 IST

    वज्रांग फॉर्मेशन में उड़े राफेल विमान

    Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना के 6 राफेल एसी विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरी.



  • Jan 26, 2025 13:08 IST

    अमृत फॉर्मेशन में उड़े जगुआर विमान

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायु सेना के 5 जगुआर एसी विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर अमृत ​​फॉर्मेशन में उड़ान भरी.



  • Jan 26, 2025 13:05 IST

    भीम फॉर्मेशन में उड़े एक सी-17 और दो एसयू-30 एसी विमान

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर विमानों ने फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया. इस  दौरान भीम फॉर्मेशन में एक सी-17 और दो एसयू-30 एसी इकोलोन (स्ट्रीमिंग फ्यूल) विमानों ने उड़ान भरी.



  • Jan 26, 2025 13:03 IST

    रक्षक फॉर्मेशन में डोर्नियर विमानों ने भरी उड़ान

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना का प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान 3 डोर्नियर-228 एसी विमानों ने रक्षक फॉर्मेशन के साथ उड़ान भरी.



  • Jan 26, 2025 12:48 IST

    त्रिशूल फॉर्मेशन में सुखोई विमानों ने भरी उड़ान

    Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ के ऊपर तीन Su-30 विमानों ने त्रिशूल फॉर्मेशन में उड़ान भरी. जिनकी गर्जना से आसमान गूंज उठा.



  • Jan 26, 2025 12:46 IST

    वायु सेना के विमानों का सतलुज फॉर्मेशन

    Republic Day Parade 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायु सेना विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया. इस दौरान विमानों का सतलुज फॉर्मेशन देखने को मिला. जिसमें 2 डोर्नियर-228 एसी और एक एएन 32 एसी विमान शामिल हुआ.



  • Jan 26, 2025 12:43 IST

    भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर की गर्जना से गूंजा कर्तव्य पथ

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायु सेना ने कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन किया. इस दौरान वायु सेना के हेलिकॉप्टर्स ने फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और 7 हेलीकॉप्टर सहित कुल 40 विमान शामिल हुए. तीन अपाचे हेलिकॉप्टर्स ने 'विक' फॉर्मेशन में उड़ान भरी.



  • Jan 26, 2025 12:39 IST

    कर्तव्य पथ पर दिखी भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम भी दिखी. जिसे "द डेयरडेविल्स" के नाम से जाना जाता है. परेड के दौरान बुलेट व्हीली, लैडर सैल्यूट, थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन, शत्रुजीत, मर्करी पीक, इन्फो वॉरियर्स, लोटस और ह्यूमन पिरामिड के साथ ओपनिंग सैल्यूट प्रदर्शित किया गया.



  • Jan 26, 2025 12:31 IST

    हरियाणा की झांकी में राज्य की विरासत, तकनीकी नवाचार की झलक

    Republic Day Parade 2025: कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी में राज्य की विरासत, तकनीकी नवाचार में प्रगति और महिलाओं के सशक्तिकरण का जश्न देखने को मिला. झाँकी की शुरुआत कुरूक्षेत्र के पवित्र युद्धक्षेत्र के भव्य चित्रण से हुई, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्म योग का उपदेश दिया था.



  • Jan 26, 2025 12:29 IST

    कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों में भी भारत की संस्कृति

    Republic Day Parade 2025: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सभी राज्यों की झांकिया भी देखने को मिली. जिनमें भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली. उत्तराखंड की झांकी का विषय "सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल" रहा. जो राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन को प्रदर्शित करती नजर आई.

     



  • Jan 26, 2025 12:25 IST

    मंत्रालयों की झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय की झांकियां भी देखने को मिली. जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया. कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की झांकी 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' विषय पर केंद्रित थी. वहीं जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी महान जनजातीय नेता और समाज सुधारक, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव वर्ष की विषयगत झलक दिखाती दिखी.



  • Jan 26, 2025 12:22 IST

    भारतीय सशस्त्र बल की दिखी ताकत

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारतीय सशस्त्र बल के दिग्गजों की झांकी भी दिखाई दी. इस वर्ष की थीम  'विकसित भारत की और सदैव अग्रसर' है.



  • Jan 26, 2025 12:20 IST

    कर्तव्य पथ पर दिखी सीआरपीएफ के ब्रास बैंड की झलक

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ब्रास बैंड में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 51 पुरुष और 49 महिला संगीतकार शामिल हैं, जो दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 'देश के हम हैं रक्षक' की धुन बजाई.



  • Jan 26, 2025 11:39 IST

    कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

    Republic day parade live update: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कैप्टन रितिका खरेटा के नेतृत्व में 'कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स' के मार्चिंग दल ने भी परेड की.



  • Jan 26, 2025 11:36 IST

    सिख ली रेगट सेंटर, बिहार रेगट सेंटर और लद्दाख स्काउट्स रेगट सेंटर का संयुक्त बैंड

    Republic Day Parade Live Update: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सिख ली रेगट सेंटर, बिहार रेगट सेंटर और लद्दाख स्काउट्स रेगट सेंटर का संयुक्त बैंड भी देखने को मिला. जिसमें महार रेजीमेंट और जम्म-कश्मीर राइफल्स रेजीमेंट ने भी भाग लिया.



  • Jan 26, 2025 11:17 IST

    ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम की दिखी झलक

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम, बीएम-21 अग्निबाण, 122 मिमी मल्टीपल बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश हथियार प्रणाली की भी झलक देखने को मिली.



  • Jan 26, 2025 11:14 IST

    कर्तव्य पथ पर परेड जारी

    Republic Day Parade 2025: कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान 'ओल्ड गोल्ड और ब्लड रेड' के शानदार रंगों में सजी-धजी ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की गौरवशाली टुकड़ी भी नजर आई. इसके बाद मेच इंफ सेंटर एंड स्कूल, पंजाब रेजीमेंट सेंटर और राजपूत रेजीमेंट सेंटर और जाट रेजीमेंट की झलक दिखाई दी. इस संयुक्त बैंड में 73 संगीतकार शामिल हुए. साथ ही गढ़वाल राइफल्स का भी प्रदर्शन देखने को मिला.



  • Jan 26, 2025 11:10 IST

    कर्तव्य पथ पर दिखा भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन

    Republic Day Live: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर इन्फैंट्री कॉलम भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन भी देखने को मिला.  जिसकी शुरुआत ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) 'चेतक' और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल, 'कपिध्वज' से हुई. ये दल दुर्गम इलाकों में, विशेष रूप से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए डिज़ाइन किया गया है.

    इनके बाद लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, बजरंग और व्हीकल माउंटेड इन्फैंट्री मोर्टार सिस्टम, ऐरावत हैं. वहीं परेड में आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत विकसित 'नंदीघोष', त्वरित प्रतिक्रिया बल वाहन (भारी) और 'त्रिपुरांतक', त्वरित प्रतिक्रिया बल वाहन (मध्यम) भी शामिल हुए. ये स्वदेश निर्मित बख्तरबंद वाहन गतिशीलता और सुरक्षा में उत्कृष्ट हैं और पहले से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा दे रहे हैं.



  • Jan 26, 2025 11:07 IST

    कर्तव्य पथ पर दिख रही भारत की ताकत की झलक

    Republic Day Parade 2025 Live Update: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना की पहली टुकड़ी 61 कैवलरी की भी ताकत देखने को मिली. जो दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय अश्व घुड़सवार रेजिमेंट है, उसके बाद टी-90 भीष्म, मुख्य युद्धक टैंक है, उसके बाद गणतंत्र पर कर्तव्य पथ पर नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) की झलक देखने को मिली.



  • Jan 26, 2025 10:58 IST

    इंडोनेशियाई सैन्य दल ने की परेड

    Republic Day Live Update: कर्तव्य पथ पर इंडोनेशियाई दल ने भी परेड की. जिसमें गेंडारंग सुलिंग कांका लोकानंता, इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी (अकमिल) और मार्चिंग दल के 190 सदस्यीय समूह बैंड के साथ शामिल हुए. इसके साथ ही इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मी परेड में शामिल हुए.



  • Jan 26, 2025 10:55 IST

    परेड कमांडर ने दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी

    Republic Day 2025 Live Update: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कार्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता ने सलामी दी.



  • Jan 26, 2025 10:53 IST

    आसमान से की गई पुष्प वर्षा

    Republic Day Parade 2025 Live: परेड की शुरुआत में राष्ट्रपति भवन की ओर से चार हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हुए आए और उन्होंने कर्तव्य पथ पर फूल बरसाए.



  • Jan 26, 2025 10:49 IST

    कर्तव्य पथ पर दिखा स्वदेशी वाद्ययंत्रों की धुन का तालमेल

    Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड 2025 की शुरुआत स्वदेशी वाद्ययंत्रों के मिश्रण के साथ 300 कलाकारों के एक समूह द्वारा की गई. संस्कृति मंत्रालय ने वाद्ययंत्रों के इस समूह को एक साथ लाया है जिसमें पवन और ताल वाद्ययंत्रों का विस्तृत मिश्रण शामिल है.



  • Jan 26, 2025 10:43 IST

    कर्तव्य पथ पर सुनाई दी सारे जहां से अच्छा की धुन

    Republic Day 2025 Parade: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत में सारे जहां से अच्छा की धुन सुनाई दी. 300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा की धुन बजाई. इसके बाद परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अवनीश कुमार ने राष्ट्रपति को सलामी दी.



  • Jan 26, 2025 10:41 IST

    कर्तव्य पथ पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी

    Republic Day 2025 Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंच गए हैं. साथ में उपराष्ट्रपति जेपी धनखड और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्री कर्तव्य पथ पर उपस्थित हैं.



  • Jan 26, 2025 10:26 IST

    राहुल गांधी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    76th Republic Day 2025: कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,"हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है."

    उन्होंने आगे कहा कि संविधान का सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत, जय संविधान.



  • Jan 26, 2025 10:23 IST

    पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    Republic Day 2025 Live: गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे. जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आए.



  • Jan 26, 2025 10:08 IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

    76th Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन होगा.



  • Jan 26, 2025 10:00 IST

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फहराया तिरंगा

    Republic Day 2025 Celebration: उधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया. उन्होंने दुमका में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी.



  • Jan 26, 2025 09:58 IST

    ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने फहराया तिरंगा

    76th Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी तिरंगा फहराया. उन्होंने कटक में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया.



  • Jan 26, 2025 09:56 IST

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फहराया तिरंगा

    Republic Day 2025: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड कुछ देर बार शुरू होने वाली है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. उसके बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी.



  • Jan 26, 2025 08:37 IST

    पीएम मोदी ने दी देशवासियों को गणतंत्रव दिवस की शुभकामनाएं

    PM Modi Wishes on Republic Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो. यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है."



  • Jan 26, 2025 07:50 IST

    यमुना ब्रिज पर वाहनों की सघन चेकिंग

    Republic Day 2025 Live Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली अभेद किले में तब्दील हो चुकी है. दिल्ली की सुरक्षा में 70 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. जो दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हैं और हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे हैं. इस दौरान यमुना ब्रिज पर भी सुरक्षा कर्मियों को वाहनों की चेकिंग करते हुए देखा गया.



  • Jan 26, 2025 07:34 IST

    दिल्ली की सुरक्षा में लगाए गए 70,000 पुलिसकर्मी, हाई अलर्ट पर राजधानी

    76th Republic Day 2025 Live Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सुरक्षा में 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में आज हाई अलर्ट है. इसके साथ ही पूरे शहर में अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियां लगाई गई हैं.



  • Jan 26, 2025 07:21 IST

    हर वाहन की हो रही चेकिंग

    Republic Day 2025 Live Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिसके चलते राजधानी में हर वाहन की चेकिंग की जा रही है. इस दौरान तालकटोरा रोड पर भी सुरक्षा कर्मियों को वाहनों की चेकिंग करते हुए देखा गया.



  • Jan 26, 2025 07:20 IST

    मिंटो रोड पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की हो रही जांच

    76th Republic Day 2025 Live: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा की गई है. सुबह 10.30 बजे कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होगा. जिसमें दुनिया आज भारत की ताकत देखेगी. इसके साथ ही भारत की गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता की भी झलक परेड में निकलने वाली झांकियों में नजर आएगी. ऐसे में हर स्थान पर कड़ी सुरक्षा की गई है. मिंटो रोड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वाले वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है.



  • Jan 26, 2025 07:16 IST

    राजधानी में सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

    Republic Day 2025 Live Update: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पूरी तरह से अभेद किले में तब्दील हो चुकी है. जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. जो हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए हैं. इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है और आम लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. यहां सिर्फ मेहमान और गणतंत्र दिवस परेड का पास लेकर लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है.



  • Jan 26, 2025 07:13 IST

    दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

    Republic Day 2025 Live Update: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देशभर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन होगा. जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जिसके चलते दिल्ली में आने-जाने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है.



Narendra Modi Republic Day 2025 President Murmu Happy Republic Day 2025 Wishes Republic Day 2025 Parade PM modi Draupadi Murmu
      
Advertisment