/newsnation/media/media_files/2025/08/14/droupadi-murmu-president-of-india-2025-08-14-06-54-25.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photograph: (Social Media)
Independence Day 2025: भारत की आजादी के शुक्रवार को 79 साल पूरे हो रहे हैं. पूरा देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएगा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित करेंते तो वहीं गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के इस संबोधन का सीधा प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर राष्ट्रपति मूर्मू के संबोधन का हिंदी में प्रसारण होगा. इसके बाद अंग्रेजी संस्करण का भी प्रसारण किया जाएगा.
हिंदी-अंग्रेजी में दूरदर्शन पर होगा प्रसारण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा. जिसे लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने जानकारी दी. राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा. इसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर भी राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा. जहां क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा. राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर गुरुवार शाम साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण का प्रसारण होगा.
पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से करेंगे राष्ट्र को संबोधित
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ‘नया भारत’ की थीम पर आधारित है. जो भारत की प्रगति, आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाता है. सबसे पहले पीएम मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और उसके बाद लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
इससे पहले पीएम मोदी के लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उनका स्वागत करेंगे. दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार पीएम मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां तीनों सेनाओं के साथ दिल्ली पुलिस के 96 जवान गार्ड ऑफ ऑनर देंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गार्ड का संचालन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर एएस सेखों करेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख लाल किले की प्राचीर पर उपस्थित रहेंगे. फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा पीएम मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहयोग करेंगी.
ये भी पढ़ें: रूस या अमेरिका? दोनों में से एक को चुनना पड़े तो किसको चुनेगा भारत
ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा