/newsnation/media/media_files/2026/02/02/rahul-gandhi-address-in-budget-session-2026-02-02-14-05-02.jpg)
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद Photograph: (Sansad TV)
Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र जारी है. रविवार (1 फरवरी) को वित्त मंत्री ने देश का बजट पेश किया. सोमवार (2 फरवरी) को सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत हुई. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी बात रखी. लेकिन राहुल गांधी के बयान पर तीसरी बार जोरदार हंगामा हुआ. जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल (3 फरवरी) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आसन से जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. इससे पहले स्पीकर ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि अगर वह मन बनाकर आए हों कि नहीं बोलना है, तो वे अगले वक्ता अखिलेश यादव को बुलाएंगे.
Lok Sabha adjourned to meet again at 11 am tomorrow.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
लोकसभा में डोकलाम पर क्या बोले राहुल गांधी?
सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने तेजस्वी सूर्या की ओर से भारतीय संस्कृति को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोपों को खारिज किया. राहुल गांधी ने कहा कि वे इसका जवाब देंगे. उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डोकलाम पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को कोट करते हुए अपनी बात शुरू की. लेकिन इसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विरोध किया.
रक्षा मंत्री के खड़े होते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से अपने तथ्यों को ऑथेंटिंकेट करने को कहा. रक्षा मंत्री राजनाथ ने सवाल किया कि जिस किताब का नेता प्रतिपक्ष जिक्र कर रहे हैं, वह प्रकाशित हुई है कि नहीं हुई है? राजनाथ ने कहा कि ये किताब प्रकाशित नहीं हुई है. राजनाथ ने डोकलाम और चीनी घुसपैठ को लेकर राहुल गांधी का बयान शुरू होते ही तथ्य की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह किताब सरकार प्रकाशित नहीं होने दे रही है.
सदन को गुमराह कर न करें राहुल गांधी- राजनाथ सिंह
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस विवाद को राहुल गांधी ने समाप्त कर दिया. वह खुद कह रहे हैं कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि यह सौ फीसदी ऑथेंटिकेटेड है. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं. यह किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, उसका उल्लेख कहां से कर रहे हैं.
अखबार की कटिंग, किताब पर चर्चा की परंपरा नहीं- लोकसभा अध्यक्ष
इसके बाद निशिकांत दुबे ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज किया. इस पर स्पीकर ने कहा कि अखबार की कटिंग, किताब पर चर्चा की परंपरा नहीं रही है. इसका पालन करिए. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह विषय नहीं उठाने वाला था, लेकिन कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगे तो इसे उठाना पड़ेगा. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने नियम बताते हुए राहुल गांधी से आगे बढ़ने के लिए कहा. उसके बाद राहुल गांधी ने फिर से मनोज नरवणे की पुस्तक का जिक्र किया. उसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि, "विपक्ष के नेता पुस्तक सदन के सामने प्रस्तुत कर दें, मैं और सदन वह पुस्तक देखना चाहते हैं." लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि, "सदन में बोलने का अधिकार है, लेकिन यह नियम प्रक्रियाओं और परंपराओं से चलता है."
ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: बांग्लादेश और मालदीव की सहायता राशि में कटौती, चाबहार बंदरगाह की फंडिंग रोकी
अखिलेश यादव ने किया राहुल गांधी का समर्थन
इसके बाद राहुल गांधी ने एक मैग्जिन का आर्टिकल कोट करते हुए बोलना शुरू किया. लेकिन इसके बाद ट्रेजरी बेंच से हंगामा शुरू हो गया. रक्षा मंत्री ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा करने की इजाजत इनको नहीं दी जानी चाहिए. लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव राहुल गांधी का समर्थन किया. अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को सेंसिटिव बताते हुए कहा कि अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए. उन्होंने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव तक का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें चीन से सावधान रहना है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने कहा- उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट का भी अपमान किया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us