सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में नहीं मारा गया कोई भारतीय, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने दी राहत भरी खबर

Middle East Tension: खाड़ी के देश भी अमेरिका और ईरान की जंग की चपेट में हैं. जहां अमेरिका और इजरायल ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. रविवार को ईरान ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमला किया.

Middle East Tension: खाड़ी के देश भी अमेरिका और ईरान की जंग की चपेट में हैं. जहां अमेरिका और इजरायल ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. रविवार को ईरान ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमला किया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Saudi Arabia missile attack

सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में नहीं गई किसी भारतीय की जान Photograph: (File)

Middle East Tension: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के चलते पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जल रहा है. इस बीच ईरान खाड़ी के देशों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.  रविवार को ईरान ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमला किया. जिसमें भारतीय समेत दो लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई था, लेकिन अब रियाद स्थित भारतीय दूतावास से राहत भरी खबर आई है. भारतीय दूतावास ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सऊदी अरब में कल एक आवासीय क्षेत्र पर गिरे मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है. इसके साथ ही कहा गया कि दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है.

Advertisment

अल-खर्ज शहर हुआ था मिसाइल हमला

इससे पहले रविवार को, सऊदी नागरिक रक्षा के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि अल-खर्ज शहर में हुई घटना में मारे गए दो व्यक्तियों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, "कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की जान न जाने से राहत मिली है." भारतीय दूतावास ने कहा कि वह इस मामले को लेकर सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

काउंसल ने किया अल-खर्ज शहर का दौरा

भारतीय दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा कि, "काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर ने कल रात अल-खर्ज शहर का दौरा किया और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की. उनका अल-खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है." बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, सऊदी अधिकारियों ने बताया कि अल-खर्ज प्रांत में एक रखरखाव और सफाई कंपनी के आवासीय परिसर पर सैन्य मिसाइल गिरने की घटना पर नागरिक सुरक्षा बल ने कार्रवाई की.

'वैश्विक मानवीय कानून का किया गया उल्लंघन'

अधिकारियों ने आगे कहा, "इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है. इनमें एक बांग्लादेशी भी शामिल है. जबकि 12 बांग्लादेशी घायल भी हुए हैं. इसके साथ ही संपत्ति का भी नुकसान हुआ है." सऊदी प्रवक्ता ने आगे कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के प्रयास अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन हैं. ऐसे मामलों में स्वीकृत प्रक्रियाओं का पालन किया गया है.

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इस मिसाइल हमले के बाद रविवार को भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की. जिसमें उनसे सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाहों का ईमानदारी से पालन करने को कहा है. दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि, "क्षेत्र और सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सऊदी अरब में प्रचलित सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और स्थानीय अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी सलाहों का पालन करने की सलाह दी जाती है."

ये भी पढ़ें: Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी

बता दें कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद से पूरे मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. जहां अमेरिका और इजरायल अभी भी ईरान पर हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी इजरायल के अलावा खाड़ी के अन्य देशों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. ये संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते खाड़ी के देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है. युद्ध के विस्तार के साथ, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों को निशाना बनाया है.

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने बहुत बड़ी गलती की, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

Middle East Tension US-Israel Attack Iran
Advertisment