'ट्रंप ने बहुत बड़ी गलती की, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस युद्ध की शुरुआत हुए आज 9 दिन हो गए. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस युद्ध की शुरुआत हुए आज 9 दिन हो गए. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.

author-image
Madhurendra Kumar
New Update
Iran Warns US

ईरान ने अमेरिका को दी धमकी Photograph: (X@WhiteHouse/X@alilarijani_ir)

US-Israel Iran War: इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. इन हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. बावजूद इसके ईरान के तेवर अभी कम नहीं हो रहे हैं. दरअसल, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है कि उन्होंने हमला कर अच्छा नहीं किया और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. बता दें कि ईरान पहले भी अमेरिका को ऐसी चेतावनी दे चुकी है.

Advertisment

क्या बोले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी?

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान भी लगातार मध्य पूर्व के देशों को निशाना बना रहा है. जिसमें इजरायल भी शामिल है. इस बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने एक एक इंटरव्यू के दौरान ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, "ट्रंप ने बहुत बड़ी गलती की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी." उन्होंने आगे कहा कि, ईरान की जनता इसे बिना सजा के नहीं जाने देगी.

आईडीएफ ने बेरूत में ईरानी सेना के कमांडरों को बनाया निशाना

इस बीच इजरायली सुरक्षा बलों (IDF) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडरों को निशाना बनाने का दावा किया है. लेबनानी मीडिया के अनुसार बेरूत के एक होटल पर हुए हमले में 4 लोगों की मौत हो गई. आईडीएफ के मुताबिक निशाने पर आईआरजीसी क्वाड्स  फोर्स के लेबनान कॉर्प के सदस्य थे. जो लेबनान की जमीन से इजराइल के खिलाफ हमलों की योजना बना रहे थे.

तेहरान में भी जारी इजरायली हमले

उधर अमेरिका और इजरायल ईरान में भी ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच तेहरान के तेल डिपो और रिफायनरी को भी इजरायल ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि तेहरान में तेल डिपो पर हमलों के बाद सीवर सिस्टम में तेल फैल गया, जिससे राजधानी के कुछ इलाकों में आग की बहती धारा जैसी स्थिति बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़कों और नालों में तेल में आग लगने से कई जगहों पर बड़े पैमाने पर आग और धुआं देखा गया.

हमले के बाद रिफाइनरी में लगी भीषण आग

इजरायल और अमेरिका ने बीती रात ईरान की राजधानी तेहरान के कई इलाकों को निशाना बनाया है. इनमें ऑयल रिफाइनरी भी शामिल है. जहां हमलों के बाद भीषण आग लग गई. आग की लपटें काफी दूर से नजर आई. जिसमें रिफाइनरी धू-धू  कर जलती दिखाई दी. हालांकि ईरान ने भी इसका जवाब दिया और हाइफा की तरफ मिसाइल अटैक किया.

28 फरवरी से युद्ध की आग में जल रहा मिडिल ईस्ट

बता दें कि मध्य पूर्व पिछले नौ दिनों से युद्ध की आग में जल रहा है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरालय ने ईरान पर हमला किया था. उसके बाद ईरान ने इजरायल, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन समेत खाड़ी के कई देशों को निशाना कर ड्रोन और मिसाइल हमला किया. मध्य पूर्व की इस जंग के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है. जबकि कई देशों में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला, 17 विमान तबाह; सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें

US-Israel Attack Iran
Advertisment