इजरायल का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला, 17 विमान तबाह; सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें

US-Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले जारी है. शनिवार को इजरायल ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया. जिससे एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई. अब इस एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं.

US-Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले जारी है. शनिवार को इजरायल ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया. जिससे एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई. अब इस एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Mehrabad Airport Attack

सामने आई मेहराबाद एयरपोर्ट पर तबाही की तस्वीरें Photograph: (X)

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. वहीं ईरान भी खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. इस बीच तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें एयरपोर्ट पर शनिवार (7 मार्च) को हुए हमले का मंजर साफ देखा जा सकता है. जिसमें कई विमान क्षतिग्रहस्त हो गए. जबकि कई विमान पूरी तरह से तबाह हो गए.

Advertisment

7 मार्च को किया था मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला

बता दें कि इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 मार्च को हमला किया था. जिससे एयरपोर्ट पर जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई. उसके बाद एयरपोर्ट पर जलता हुआ मलबा चारों तरफ बिखर गया और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया. ये हमला इजरायली सेना द्वारा कथित तौर पर रात भर ईरान को निशाना बनाकर किए गए व्यापक हवाई हमलों के बाद किया गया.

Mehrabad Airport Satellite Image2
मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीर Photograph: (Planet Labs)

प्लानेट लैब्स ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें

मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित पृथ्वी इमेजिंग कंपनी प्लानेट लैब्स ने जारी किया है. इन सैटेलाइट तस्वीरों में एयरपोर्ट पर कुल 17 विमान क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं. जिनमें से कुछ पूरी तरह से नष्ट नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले, इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मेहराबाद एयरपोर्ट पर आईआरजीसी कुद्स फोर्स के 16 विमानों को नष्ट कर दिया है, जिनके बारे में उसका दावा है कि वे 'हिजबुल्लाह को हथियार पहुंचा रहे थे'.

Mehrabad Airport Satellite Image
मेहराबाद एयरपोर्ट की सैलेलाइट तस्वीर Photograph: (Planet Labs)

कई विमान पूरी तरह से हुए नष्ट

प्लानेट लैब्स द्वारा जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमले के बाद एयरपोर्ट पर खड़े हुए कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें से कई विमान पूरी तरह से नष्ट हो गए और उनका मलबा एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहा है. जबकि कुछ सैटेलाइट तस्वीरों में कई विमान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं.

Mehrabad Airport Satellite Image3
मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरें Photograph: (Planet Labs)

'हम पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहते लेकिन दुश्मन फूट डाल रहे'

अमेरिका और इजरायली हमलों के बाद भी ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ईरान लगातार दोनों देशों को चेतावनी दे रहा है कि उसे मरना मंजूर है लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे. इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक बार फिर से कहा है कि हम पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन दुश्मन फूट डालने की कोशिश कर रहा है.

Mehrabad Airport Satellite Image4
मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरें Photograph: (Planet Labs)

उन्होंने कहा कि ईरान दूसरे देशों की सीमाओं से होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए मजबूर है, लेकिन इस जवाब का मतलब ये नहीं है कि उन देशों के साथ हमारा कोई विवाद है. पेजेश्कियन ने कहा कि, लोगों को एकजुट होकर सड़कों पर उतरना चाहिए. ईरान की धरती और पानी की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरी जनता की मौजूदगी से ईरान दुश्मन को अपनी धरती का एक इंच भी कब्जा नहीं करने देगा.

पूरी ताकत से देंगे जवाब- ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

इसके पहले शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया. जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारा किसी पड़ोसी देश से झगड़ा नहीं है. हम अपने ऊपर हो रहे हमलों का जवाब देने के लिए मजबूर हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि, अपने ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ हम मजबूती से खड़े हैं और पूरी ताकत से उन्हें जवाब देंगे. बता दें कि इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई, जब इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर दिया. उसके बाद ईरान ने भी खाड़ी के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप ने बहुत बड़ी गलती की, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

US-Israel Attack Iran
Advertisment