UPSC 2016 का रिजल्ट घोषित, नंदिनी के आर ने किया टॉप
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नंदिनी के आर ने पहला स्थान हासिल किया है।
नई दिल्ली:
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2016 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नंदिनी के आर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी ने दूसरा स्थान जबकि गोपालकृष्ण रोनांकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परिणाम में 1099 लोगों ने UPSC क्वालिफाई कर लिया है।
यूपीएसी परीक्षा में पहले स्थान पाने वाली नंदिनी कर्नाटक की रहने वाली है। परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली नंदिनी ने कहा, 'यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। मैं हमेशा से एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहता था।' परीक्षा का परिणाम upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
OBC वर्ग की नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से सिविल इंजिनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की थी। IRS ऑफिसर नंदिनी का यह चौथा प्रयास था।
वहीं दूसरे स्थान पर रहे अनमोल ने BITS, पिलानी से कंप्यूटर साइंस में BE किया है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, सरयू नदी पर भी की पूजा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के परिणाम घोषित किए गए हैं।
परिणाम के अनुसार 500 सामान्य अभ्यर्थी, 347 ओबीसी अभ्यर्थी , 163 एससी अभ्यर्थी और 89 एसटी अभ्यर्थी पास हुए हैं।
लिखित परीक्षा पिछले साल दिसम्बर में आयोजित की गई थी और इस साल मार्च से मई के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इन्हीं के आधार पर यह ये परिणाम घोषित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ेंः वित्त वर्ष 2017 के चौथी तिमाही में 6.1% की दर से बढ़ी जीडीपी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी