SC/ST को केंद्र, राज्य दोनों जगह पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण : पासवान
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए पदोन्नति में आरक्षण केंद्र और राज्य दोनों जगह जारी रहेगा।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए पदोन्नति में आरक्षण केंद्र और राज्य दोनों जगह जारी रहेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने के बाद राम विलास पासवान ने संवाददाताओं से कहा, 'सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लेकर संदेह था कि यह सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू है या राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी। मंत्रियों की बैठक में यह साफ किया गया कि आरक्षण केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों दोनों के लिए हैं।'
शीर्ष अदालत ने बीते सप्ताह कहा था कि सरकार को कानून के अनुसार पदोन्नति देने से रोका नहीं गया है, यह आगे के आदेशों के अधीन है।
और पढ़ें: गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौर पर जाएंगे पीएम मोदी, बस्तर को विमान सेवा की देंगे सौगात
सर्वोच्च न्यायालय ने पांच जून को केंद्र सरकार को कानून के अनुसार कर्मचारियों की निश्चित श्रेणी में पदोन्नति में आरक्षण देने की अनुमति दी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक नहीं लगाई, जिसमें इस तरह के आरक्षण पर एक कार्यालय ज्ञापन को रद्द कर दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?