पहाड़ों पर बर्फबारी से रहें ठंड के लिए तैयार, उत्तर भारत में गिरेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहने के कारण शनिवार तक इसमें और गिरावट होने का अनुमान है.

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहने के कारण शनिवार तक इसमें और गिरावट होने का अनुमान है.

author-image
Nihar Saxena
New Update
Delhi Cold

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में गिरेगा पारा.( Photo Credit : न्यूज नेशन.)

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के एक दिन बाद उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में घना कोहरा रहा जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहने के कारण शनिवार तक इसमें और गिरावट होने का अनुमान है. शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Advertisment

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में कोरोना मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में कोविड-19 से 131 की मौत

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को छोड़कर इस महीने दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के दो दिन बाद ठंड की स्थिति बरकरार रही. लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. राजस्थान हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और माऊंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले चौबीस घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ेंः भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला P-8 आई सामुद्रिक निगरानी विमान

हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम और घना कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार संघ शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. भारत के दक्षिणी भाग में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह के अपने पूर्वानुमान में कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.’

Himachal Pradesh delhi jammu-kashmir temperature cold snowfall winter दिल्ली North India सर्दी का मौसम धुंध उत्तर भारत पहाड़ बर्फबारी
      
Advertisment