यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को हिमाचल से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौज़ी से गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी और भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने चंद्रशेखर को हिमाचल के डलहौज़ी से गिरफ्तार किया है।
6 जून को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा था कि अगर 37 निर्दोष दलितों को जमानत दी जाती है तो वह सरेंडर करने के लिए तैयार हैं। साथ ही यह आरोप भी लगाया था कि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद दलितों पर होने वाले हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
सहारनपुर जातिगत हिंसा के बाद चंद्रशेखर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए भड़काऊ बयान दे रहा था। इसके बाद सहारनपुर के डीआईजी सुनील इमेनुएल ने उसके 3 साथियों पर 12-12 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने बुधवार को ही उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने सहारनपुर हिंसा मामले में बीजेपी के सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई और पांच अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
और पढ़ें: सहारनपुर हिंसा: भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर ने कहा, निर्दोष दलितों को रिहा करने पर करुंगा सरेंडर
सहारनपुर के शब्बीरपुर में पांच मई को हुई हिंसा के बाद से भीम आर्मी चर्चा में है। इस हिंसा में दबंगों ने गांव के दलितों पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। सहारनपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार आरोपियों को गिऱफ्तार किए जाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल रैली कर चुके हैं।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें