नीतीश बताएं, बाढ़ 2 पैर वाले चूहों या 4 पैर वाले चूहों से आई: लालू
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान पर शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।
highlights
- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने को लेकर नीतीश पर साधा निशाना
- लालू ने पूछा कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान पर शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।
पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, 'नीतीश बताएं कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से, जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ रुपये खा गए।'
लालू यहीं नहीं रुके। एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में कटाक्ष करते हुए लिखा, 'बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं। जय हो चूहा सरकार की!'
पटना की महारैली को लेकर आयकर विभाग ने दिया RJD को नोटिस, पूछा-कहां से आया इतना पैसा
एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, 'हजारों टन शराब गायब -चूहे जिम्मेदार। बाढ़ में हजारों लोग मरे -चूहे जिम्मेदार। मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए!'
उन्होंने आगे एक ट्वीट में लिखा, 'गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते हैं, बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई। यदि नहीं, तो पता करिए, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए।'
उल्लेखनीय है कि बिहार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने बिहार में तटबंध में बाढ़ के रिसाव का बड़ा कारण चूहे को मानते हुए चूहे को ही बाढ़ का प्रमुख कारण बताया था। इस बयान के बाद विपक्षी दल के लोग लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
बेनामी संपत्ति मामला: लालू यादव के बेटे तेजस्वी और पत्नी राबड़ी देवी से IT की पूछताछ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
DC vs RR : दिल्ली ने डोनोवन फरेरा-गुलबदीन को दिया डेब्यू का मौका, राजस्थान की प्लेइंग11 में 2 बदलाव
-
DC vs RR Dream11 Prediction : दिल्ली और राजस्थान के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
MI vs SRH : पापा को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे जूनियर बुमराह, बेटे अंगद की पहली फोटो हुई वायरल
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार