logo-image

ताजमहल विवाद पर राहुल गांधी का सीएम योगी पर वार, कहा- अंधेर नगरी, चौपट राजा

ताजमहल को आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर किये जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने उन्हें चौपट राजा करार दिया है।

Updated on: 03 Oct 2017, 07:33 PM

नई दिल्ली:

ताजमहल को आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर किये जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने उन्हें चौपट राजा करार दिया है।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, 'सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती! ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु (हरिश्चंद्र) ने लिखा था, 'अंधेर नगरी, चौपट राजा'!'

ताज महल दुनिया के सेवेन वंडर्स में शामिल है। इसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर कर दिया है। योगी सरकार के इस फैसले को विपक्ष सांप्रदायिक करार दे रहा है।

पिछले हफ्ते यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पर्यटक स्थलों की एक बुकलेट जारी की थी। जिसमें इलाहाबाद, चित्रकूट, नैमिषारण्य, और तमाम दूसरी जगहों को शामिल किया गया, लेकिन आगरा या ताज महल को उस बुकलेट में जगह नहीं दी गई है।

और पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग: भगोड़े विजय माल्या को गिरफ्तारी के बाद फिर मिली जमानत

हालांकि विपक्ष के विरोध के बाद राज्य सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि वो सरकार का आधिकारिक बुकलेट नहीं है। मंत्रालय ने सफाई में कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में चल रही योजनाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। जिसे योगी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर जारी किया गया है।

और पढ़ें: पाक उप उच्चायुक्त तलब, भारत ने बच्चों की मौत पर जताई कड़ी आपत्ति