नाभा जेल ब्रेक: जानें जेल से भागे खूंखार आतंकी और गैगस्टर का क्या रहा है इतिहास
जानें, पंजाब के नाभा जेल से भाग हरमिंदर सिंह और विकी गोंडर का आपराधिक इतिहास।
highlights
- नाभा जेल ब्रेक: करीब 100 राउंड फायरिंग कर भगा ले गए 2 आतंकी और चार अपराधी को
- पंजाब सरकार ने कहा, पाकिस्तान का हो सकता है हाथ
- जेल से भागे केएलएफ प्रमुख है सबसे खूंखार, ISI से ले चुका है ट्रेनिंग
नई दिल्ली:
रविवार सुबह 10 अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाब के पटियाला जिले के नाभा जेल पर हमला कर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू और पांच अन्य अपराधियों को छुड़ा ले गये। पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने करीब 100 राउंड गोलियां भी चलाई। पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है।
राज्य सरकार ने फरार कैदियों की सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी कराने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
हथियारबंद अपराधी जेल ब्रेक कर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंट, विकी गोंडर, कश्मीर सिंह, गुरप्रीत सेखों विक्रमजीत, नीता देओल और एक अन्य अपराधी को भगा ले गए।
कितना खूंखार है हरमिंदर सिंह मिंटू
खालिस्तान लिबरेशन फोर्स चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से अलग होकर मिंटू ने 2009 में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का गठन किया था। वह पाकिस्तान की खूंखार खुफिया एजेंसी आईएसआई के कमांडर के साथ ट्रेनिंग ले चुका है।
मिंटू पर करीब 10 आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। 2008 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमला करने का आरोप लगा। पंजाब में तीन शिवसेना नेताओं की हत्या का मामला भी हरमिंदर सिंह मिंटू पर चल रहा है। 2010 में मिंटू ने लुधियाना के हलवारा एयर फोर्स स्टेशन पर आईईडी प्लांट किया था।
कौन है विकी गोंडर?
जिन 6 कैदियों को हथियार बंद बदमाश भगा कर ले गए उसमें गैंगस्टर विकी गोंडर भी शामिल है। उसने कपूरथला में हाईवे पर पुलिस कस्टडी में एक दूसरे गैंगस्टर सुख्खा कांलवा की सरेआम हत्या कर दी थी। उसने हत्या करने के बाद सड़क पर भांगड़ा भी किया था। विकी गोंडर मुक्तसर का रहने वाला है।
और पढ़ें: नाभा जेल ब्रेक के बाद पंजाब में पुलिस फायरिंग में एक लड़की की मौत
विकी को दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उसपर 2010 में जालंधर में हुए सनसनीखेज हत्या का भी आरोप है। उसके गिरोह के मुख्य गैंगेस्टर गुरशहीद उर्फ शेरा खुब्बन नेशनल हाईवे पर डकैती और हत्या को अंजाम देता था। जो पुलिस एनकाउंटर में 2012 में बठिंडा में मारा गया।
नीता देओल
नीता दुबई में रहने वाला एनआरआई है और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाता है। 2015 में सुक्खा काहलवां कांड को अंजाम दिया था। नीता पर छह मामले दर्ज हैं। मोगा के रहने वाले नीता के पिता पशुपालन विभाग के पूर्व उप निदेशक रह चुके हैं।
गुरप्रीत सेखों विक्रमजीत
विक्की गौंडर गैंग का सदस्य है और कई आपराधिक मामलों में शामिल है। 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान उसपर हत्या का आरोप लगा।
और पढ़ें: पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर ने कहा, नाभा जेल ब्रेक के पीछे पाकिस्तान का हाथ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें