logo-image

चीन ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया : डब्ल्यूएफपी

चीन ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया : डब्ल्यूएफपी

Updated on: 28 Dec 2021, 08:25 PM

बीजिंग:

हाल ही में, चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधि छ्यु सशी ने चाइना मीडिया ग्रुप को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा कि खाद्य सुरक्षा किसी देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, जन-जीवन और विश्व शांति से संबंधित है। चीन ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया और अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रदान किया है।

डब्ल्यूएफपी सबसे पहले चीन में प्रवेश करने वाली संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं में से एक है। वह चीन के सुधार, खुलेपन और विकास, समृद्धि का गवाह, भागीदार और योगदानकर्ता भी है। वह चीन के साथ घनिष्ठ और कुशल सहयोग करता है। छ्यु सशी ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुसार 2021 में दोनों पक्षों ने मुख्य रूप से इन चार क्षेत्रों में सहयोग किया कि पहला, दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर जोर लगाया गया। दूसरा, सक्रिय रूप से मंच की भूमिका निभाते हुए चीन की ग्रामीण समृद्धि का समर्थन करने के लिए चीन में नवीन परियोजनाओं को लागू किया गया।

तीसरा, एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों को अकाल से निपटने और खाद्य सुरक्षा का स्तर बढ़ाने में मदद देने के लिए चीन सरकार और उद्यमों के साथ घनिष्ठ सहयोग किया गया। चौथा, चीन में संयुक्त राष्ट्र मानवीय आपातकालीन प्रतिक्रिया गोदाम के निर्माण को बढ़ावा दिया गया और वैश्विक कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में मदद दी गयी।

उन्होंने कहा कि चीन में दुनिया के 6 प्रतिशत मीठे जल के संसाधन और 9 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि है। इससे दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी की खाद्य समस्या हल हो गई है। प्रति व्यक्ति भोजन की खपत 470 किलोग्राम से अधिक है, जो विश्व के औसत स्तर 400 किलोग्राम से अधिक है। यह विश्व खाद्य सुरक्षा के लिए महान योगदान है, जिसने अन्य विकासशील देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। वैश्विक गरीबी उन्मूलन कार्य को बढ़ाने और खाद्य संकट का मुकाबला करने में चीन के सफल अनुभव और उन्नत तकनीक अन्य विकासशील देशों के लिए सीखने योग्य हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.