logo-image

मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग

कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नए बने कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

Updated on: 03 Sep 2017, 03:37 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नौ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया गया। कैबिनेट फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नए बने कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।

पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (सांसद), पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह (सांसद), पूर्व नौकरशाह अल्फोंस कन्नान्थनाम और सासंदों अश्विनी चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े और राजकुमार सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है।

4 नए कैबिनेट मंत्री

निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनाई गई है। मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के बाद से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास थी।

पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। रेल दुर्घटना के बाद इस्तीफे की पेशकश कर चुके पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विभाग बदल दिया गया है। प्रभु को अब कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है।

धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें स्किल डिवेलपमेंट एंड आन्त्रप्रेन्योर्स का प्रभार दिया गया है, जो पहले राजीव प्रताप रुडी के पास था।

मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग पहले भी उनके पास था।

कलराज मिश्र का मंत्रालय लघु एवं मध्यम उद्योग गिरिराज सिंह को दे दिया गया। वहीं विजय गोयल से युवा व खेल मंत्रालय लेकर राज्यवर्द्धन राठौड़ को दे दिया गया। 

जल संसाधन विभाग की अब जिम्मेदारी नितिन गडकरी को दे दी गई है। गडकरी के पास पहले से सड़क परिवहन और राजमार्ग के साथ शिपिंग मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी है।

कैबिनेट फेरबदल के बाद उमा भारती से जल संसाधन मंत्रालय विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है। उमा भारती को ड्रिकिंग वाटर और सैनिटेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल पूरा, 4 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

नए चेहरों को मिले ये विभाग 

1. पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी
आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
2. गजेंद्र सिंह शेखावत
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
3. सत्यपाल सिंह
एचआरडी मंत्रालय
4. अल्फोंस कन्नान्थनाम
पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
5. अश्विनी चौबे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री
6. शिव प्रताप शुक्ला
वित्त राज्यमंत्री
7. वीरेंद्र कुमार
महिला एवं बाल कल्याण
8. अनंत कुमार हेगड़े-
स्किल डिवेलपमेंट एंड आन्त्रप्रेन्योर्स
9. राजकुमार सिंह
ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

मोदी कैबिनेट की पूरी लिस्ट यहां पढेें:-

 इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल में बदलाव से केंद्र सरकार की नाकामी नहीं छिपेगी: कांग्रेस