गुजरात में स्मृति ईरानी पर फेंकी गई चूड़ियां, हिरासत में युवक
गुजरात के अमरेली शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर कुछ लोगों ने चूड़ियां फेंकी।
नई दिल्ली:
गुजरात के अमरेली शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर कुछ लोगों ने चूड़ियां फेंकी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में पुलिस ने बताया कि इसकी पहचान अमरेली जिला के मोटा भंडारिया गांव निवासी केतन कासवाला के तौर पर हुई है। इसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।
अमरेली के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब केंद्रीय कपड़ा मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में आए लोगों को संबोधित कर रही थीं।
घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस एक पुरुष को भेजा है महिला पर हमला करने के लिए।
Man detained for throwing bangles at Union Minister Smriti Irani, when she was addressing a function in Gujarat's Amreli yesterday. pic.twitter.com/8VMETU42X1
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
कासवाला ने केंद्रीय मंत्री पर चूड़ी फेंकते हुए वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि वह वास्तव में किसानों की कर्ज माफी की मांग कर रहा था। यही कारण है कि उसने चूड़ियां फेंकी।
Chunaav Gujarat mein aa raha hai iss liye iss tarah ke kartabon ki mujhe apeksha hai: Union Textile Minister Smriti Irani on bangles thrown pic.twitter.com/rgKJksHB4I
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
Ek purush ko bheja hai mahila par aakraman karne ke liye,Congress ki wo strategy thodi galat hai: Union Min Smriti Irani on bangles thrown pic.twitter.com/rUF8V9l31V
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
ईरानी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे कासवाला को कार्यक्रम में हिस्सा लेने दें। उन्होंने पुलिस कर्मियों से यह भी कहा कि वे कासवाला को चूड़ियां फेंकने दें, जिन्हें वह उसकी पत्नी को उपहार में भेज देंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती