Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती

Santoshi Mata ki Aarti: शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा के बाद आपको ये आरती जरूर पढ़नी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां संतोषी की कृपा बरसती है.

Santoshi Mata ki Aarti: शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा के बाद आपको ये आरती जरूर पढ़नी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां संतोषी की कृपा बरसती है.

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Santoshi Mata ki Aarti

Santoshi Mata ki Aarti( Photo Credit : social media)

Santoshi Mata ki Aarti: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ संतोषी माता की पूजा का विधान है. सनातन धर्म में माता संतोषी को सुख, शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी जातक विधि-विधान के साथ शुक्रवार के दिन इनकी पूजा-अर्चना करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही इस दिन व्रत करने से संतोषी माता की विशेष कृपा बरसती है. इसके अलावा इस दिन पूजा के बाद आपको ये आरती जरूर पढ़नी चाहिए. इससे विशेष लाभ प्राप्त होता है. 

Advertisment

संतोषी माता की आरती (Santoshi Mata ki Aarti)

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता।

अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ।।

जय सन्तोषी माता....

सुन्दर चीर सुनहरी मां धारण कीन्हो।

हीरा पन्ना दमके तन श्रृंगार लीन्हो ।।

जय सन्तोषी माता....

गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे।

मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन जन मोहे ।।

जय सन्तोषी माता....

स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर दुरे प्यारे।

धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे।।

जय सन्तोषी माता....

गुड़ अरु चना परम प्रिय ता में संतोष कियो।

संतोषी कहलाई भक्तन वैभव दियो।।

जय सन्तोषी माता....

शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही।

भक्त मंडली छाई कथा सुनत मोही।।

जय सन्तोषी माता....

मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई।

बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई।।

जय सन्तोषी माता....

भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै।

जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै।।

जय सन्तोषी माता....

दुखी दारिद्री रोगी संकट मुक्त किए।

बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिए।।

जय सन्तोषी माता....

ध्यान धरे जो तेरा वांछित फल पायो।

पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो।।

जय सन्तोषी माता....

चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे।

संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे।।

जय सन्तोषी माता....

सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे।

रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे।।

जय सन्तोषी माता....

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें - 

Karnavedha Sanskar Muhurat May 2024: कर्णवेध संस्कार मई में कब-कब कर सकते हैं ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News shukrawar aarti santoshi mata aarti lyrics Santoshi Mata ki Aarti
      
Advertisment