सांसद ई अहमद का निधन, राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान पड़ा था दिल का दौरा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
सांसद ई अहमद का बुधवार सुबह निधन हो गया। अहमद को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था।
नई दिल्ली:
केरल के सांसद ई अहमद का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई अहमद के निधन पर दुख जताया है।
अहमद को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। 78 साल के अहमद को डॉक्टरों ने बुधवार तड़के 2.15 पर मृत घोषित कर दिया।
IUML MP E Ahamed passes away, he was rushed to the hospital yesterday morning from Parliament during President's address. pic.twitter.com/wS0X4Pli6K
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017
इसके बाद उनका परिवार शव लेकर तीन मूर्ति मार्ग गया। सुबह 8-11 बजे तक ई अहमद की बॉडी को उनके आवास 9-तीन मूर्ति मार्ग पर रखा जाएगा। बता दें कि परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर सांसद से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया था।
परिवार वालों का कहना था कि अस्पताल ई अहमद के बारे में आधी-अधूरी सूचना दे रहा था और लोगों को उनसे मिलने तक नहीं दिया जा रहा था। यहां तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अस्पताल प्रशासन ने मिलने से रोक दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने ई अहमद के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि मुस्लिम समाज को सशक्त बनाने की उनकी कोशिशें हमेशा याद की जाएंगी। साथ ही उन्होंने लिखा कि अहमद केरल के विकास में अहम प्रयास किए और वह एक अनुभवी राजनेता के निधन से दुखी हैं।
Saddened by the demise of Mr. E Ahamed, a veteran political leader who served the nation with great diligence. My condolences.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2017
The continuous efforts of Mr. E Ahamed for the empowerment of the Muslim community will be remembered.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2017
अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद थे। वर्तमान में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मनमोहन सिंह की सरकार में वे 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्यमंत्री रहे थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Fastest Growing Religion In The World: दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है ये धर्म, हर जगह होगा इनका बोलबाला
-
Lo Shu Grid: ऐसे बनाएं अपना लोशु ग्रिड और जानें आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती