कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जानिए आखिर क्यों 224 मे से सिर्फ 222 सीटों पर हो रही है वोटिंग
दरअसल राज्य के जयनगर और राजराजेश्वरी विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया है।
नई दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को राज्य की 222 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गयी है। राज्य में कुल 224 विधानसभा सीट है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि बचे 2 सीटों पर चुनाव न होने के पीछे क्या कारण है।
दरअसल राज्य के जयनगर और राजराजेश्वरी विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने मतदान को स्थगित कर दिया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जयनगर सीट से BJP प्रत्याशी बीएन विजय कुमार की 4 मई को तड़के दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह 60 साल के थे और इसी सीट से विधायक भी थे।
विजय कुमार की मौत के कारण ही चुनाव आयोग ने इस सीट पर मतदान रद्द कर दिया था।
वहीं राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर फर्जी वोटर्स कार्ड मिलने की वजह से चुनाव आयोग ने मतदान स्थगित कर दिया। राजराजेश्वरी विधानसभा सीट पर एक घर से करीब 10,000 वोटर आईडी पाया गया।
इन्हीं कारणों से इन दो सीटो पर अब बाद में मतदान कराया जाएगा।
वहीं राज्य के 222 सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी और राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी जनता दल सेक्युलर में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अभी राज्य में कांग्रेस की सरकार है और सिद्धरमैया राज्य के मुख्यमंत्री है।
1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ सकी है। उस वर्ष रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल फिर सत्ता पर काबिज हुआ था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?