2047 के लिए एनर्जी के क्षेत्र में भारत की तैयारी, इंडिया एनर्जी वीक में दुनियाभर की तकनीक एक साथ एक मंच पर

भारत में G20 की सबसे बड़ी झलक दिखाई देगी इंडिया एनर्जी वीक में दुनिया भर के करीब 30 देशों से ज़्यादा के एनर्जी मिनिस्टर, दुनियाभर के 50 से ज़्यादा एनर्जी की बड़ी कंपनियों के सीईओ, 650 से ज़्यादा एक्सिबिटर्स, 30,000 से ज़्यादा एनर्जी प्रोफेशनल आ रहे हैं

author-image
Mohit Sharma
New Update
India Energy Week 2023

India Energy Week 2023( Photo Credit : फाइल पिक)

भारत में G20 की सबसे बड़ी झलक दिखाई देगी इंडिया एनर्जी वीक में दुनिया भर के करीब 30 देशों से ज़्यादा के एनर्जी मिनिस्टर, दुनियाभर के 50 से ज़्यादा एनर्जी की बड़ी कंपनियों के सीईओ, 650 से ज़्यादा एक्सिबिटर्स, 30,000 से ज़्यादा एनर्जी प्रोफेशनल आ रहे हैं और नए नए प्रयोगों को इंडिया एनर्जी वीक में दिखाया जाएगा जिसमें ऊर्जा के छेत्र में कैसे हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है इसको देखा जा सकेगा कि कैसे वैकल्पिक ऊर्जा को आज मुख्य स्रोत के तौर पर देखा जा रहा है इसके अलावा इसमें नई नई तकनीक को प्रदर्शित किया जाएगा.

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें-Gurugram: नाबालिग से सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया रेप, मां को भेजी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एनर्जी वीक में 6 फरवरी को बैंगलोर में IEW का उद्धघाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एनर्जी वीक में 6 फरवरी को बैंगलोर में IEW का उद्धघाटन करेंगे, 3 दिन के इस कार्यक्रम में दुनियाभर से तकनीक और रेनेवेबल एनर्जी और उससे जुड़े एक्सपेरिमेंट्स को दर्शाया जाएगा 

यह खबर भी पढ़ें- Weather News: दिल्ली-NCR में शीत लहर ने बढ़ाई मुसीबत, जानें IMD का अपडेट

ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तरफ़ से कुछ बड़ी घोषणाएं

पीएम मोदी इस मौके पर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तरफ़ से कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। इंडिया एनर्जी वीक में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में इंडिया एक्सपीरियंस जोन, मोबिलिटी ज़ोन और पेट्रोनेट एलएनजी मंडप सहित विशेष मंडप, मेक इन इंडिया मंडप और अपशिष्ट से ऊर्जा मंडप शामिल होंगे, जहां 650 से अधिक प्रदर्शनकारी कंपनियां भारत के लिए अपने समाधान पेश करेंगी।

आपको बता दें कि “India Energy Week 2023” का आयोजन भारत के G-20 की अध्यक्षता के दौरान बेंगलुरु में 6-8 फरवरी 2023 तक “Growth, Collaboration, Transition” विषय के अंतर्गत किया जा रहा है. “India Energy Week 2023” में 30 से ज्यादा ऊर्जा मंत्रियों, 50 CEO और 10 हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है

Source : News Nation Bureau

India Energy Week 2023
      
Advertisment