69th Republic Day: ASEAN देशों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, भारत ने दिखाई सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत
देश के 69वें गणतंत्र दिवस को दिल्ली के राजपथ पर भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान दुनिया ने देश की ताकत को देखने के साथ ही अनेकता में एकता की भी झलक दिखी।
नई दिल्ली:
देश के 69वें गणतंत्र दिवस को दिल्ली के राजपथ पर भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान दुनिया ने देश की ताकत को देखने के साथ ही अनेकता में एकता की भी झलक दिखी।
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 10 आसियान देशों के प्रमुख मेहमान के तौर पर निमंत्रित किये गए थे और सभी ने इसमें शिरकत की थी। इतना ही नहीं परेड में इन देशों की टुकड़ी भी शामिल हुई थी।
इस बार की खास बात ये रही कि हर बार किसी एक देश के राष्ट्राध्य गणतंत्र दिवस के मेहमान के तौर पर बुलाए जाते हैं। लेकिन इस बार आसियान के दस देशों के प्रमुखों को बुलाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगे को सलामी दी। उसके साथ ही परेड शुरू हो गई। इस बार खास रही बीएसएफ के महिला दस्ते का परेड में शामिल होना। ये पहली बार गणतंत्र दिवस में शामिल हो रही थीं।
परेड की शुरुआत में 5 हेलिकॉप्टरों के बेड़े ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और समारोह में शामिल होने आए 10 आसियान मेहमानों को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया। सबसे आगे चल रहे हेलिकॉप्टर ने तिरंगा लगाया हुआ था और दूसरे ने आसियान का झंडा लगाया हुआ था। इसके अलावा बाकी के तीन हेलिकॉप्टर पर तीनों सेनाओं के झंडे थे।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सैन्य शक्ति के साथ ही देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता की झलकी दिखी।
इस बार परेड में 23 झांकियां निकाली गईं। जिनमें 14 राज्यों और विभिन्न केंद्रीय विभागों की झांकियां शामिल थीं।
सबसे ज्यादा आकर्षण बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स की सीमा भवानी की महिलाकर्मियों के मोटरसाइकल ऐक्ट को लेकर था। जिसमें इन्होंने कई फॉर्मेशन्स भी बनाईं। जिसे देखकर वहां पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। यहां तक कि गणमान्य अतिथियों ने भी तालियां बजाया।
पहली बार बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स की महिलाकर्मियों ने परेड में हिस्सा लिया। वहीं ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी परेड का हिस्सा पहली बार बनी। डीआरडीओ की ओर से 'निर्भय' मिसाइल, स्वाति और अश्विनी राडार सिस्टम को प्रदर्शित किया गया।
समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेता और सांसद भी शामिल थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें