मुंबई में बारिश बनी आफत: अब तक 2 की मौत, मुश्किल भरे अगले 24 घंटे
मुंबईकरों के लिए अगले कुछ घंटे और कठिनाई भरे रह सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
highlights
- मुंबई में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद
- कई जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम, बीएमसी ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की
- विक्रोली में बारिश की वजह से इमारत गिरी, 2 की मौत
नई दिल्ली:
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मायानगरी मुंबई की तस्वीर बदल दी है। जगह-जगह सड़कों, घरों में जलभराव जैसी स्थिति है।
मंगलवार को पूरे दिन मुंबई ट्रैफिक में फंसी रही। रेलवे ट्रैक पर पानी के कारण मुंबई लोकल लगभग बंद रही। तो वहीं रनवे पर जलभराव की वजह से कुछ समय के लिए हवाई सेवाएं भी रोक दी गई।
मुंबईकरों के लिए अगले कुछ घंटे और कठिनाई भरे रह सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार ने ऐहतियातन मुंबई के सभी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रखने के आदेश दिये हैं। बीएमसी ने अपने सारे कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और सबको काम पर वापस बुला लिया है।
जानमाल का नुकसान
भारी बारिश के बीच मुंबई के विक्रोली के वर्षा नगर में एक इमारत गिरने से 2 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हैं। वहीं मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंगलवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
एयरपोर्ट पर चार फीट तक पानी
मुंबई और कई उपनगरीय इलाकों में राजमार्गो, मुख्य सड़कों, गलियों, आवास परिसरों, रेलवे स्टेशनों और यहां तक कि मुंबई हवाईअड्डे पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया। मूलुंड रेलवे स्टेशन पर पानी बहता देखा गया।
और पढ़ें: PHOTOS में देखें बारिश से बेहाल महाराष्ट्र को
जलभराव के कारण वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर सवाल उठ रहे हैं। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से दहीसर, बोरीवली, कांदीवली, मलाड, अंधेरी, जोगेश्वरी, सांताक्रूज, बांद्रा, माटुंगा, दादर, एल्फिंस्टन, मुंबई सेंट्रल, माझगांव, लालबाग, परेल, सायन, वडाला, भांडुप और अन्य क्षेत्रों से जलभराव जैसी स्थिति है।
केंद्र ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी बारिश की आशंका को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बारिश के बीच गणेश विसर्जन
लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को गणेशोत्सव के पांचवें दिन विसर्जन समारोह प्रभावित हुआ। हालांकि लोग गणेश विसर्जन करते दिखे। वहीं बारिश से पीड़ित लोगों के लिए लालबागचा राजा के दरबार में खाने के लिए व्यवस्था किया गया।
राहत-बचाव जारी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुंबई को रवाना कर दिया गया है।'
वहीं नेवी ने कहा, 'हेलिकॉप्टर और गोताखोरों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्टैंड बाय पर रखा गया है।' मुंबई में कई जगहों पर आम लोग बारिश में फंसे लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। दादर में स्थानीय लोगों ने बिस्किट के पैकेट बांटे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक