logo-image

मुंबई बारिश: आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, फडणवीस को PM का फुल सपोर्ट

महाराष्ट्र के मुंबई समते कई शहरों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लाखों लोगों का घरों से निकलना दुभर हो चुका है।

Updated on: 30 Aug 2017, 12:24 AM

highlights

  • पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग का अनुमान, अगले 24 घंटे हो सकती है बारिश
  • पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  • मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और अन्य इलाकों में भी हो रही है भारी बारिश

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुंबई समते कई शहरों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लाखों लोगों का घरों से निकलना दुभर हो चुका है। उन्हें फिलहाल राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।

भारी बारिश को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार अलर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई और आस-पास के इलाकों में हो रही भारी बारिश के हालात के बारे में सीएम देवेंद्र फणनवीस से बात की।' उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार राज्य में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालातों पर महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाती है।'

मुंबई बारिश से जुड़े LIVE अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ टीम मुंबई पहुंच चुकी है।' राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारी बारिश में मदद के लिए आगे आये लोगों की सराहना की।

ट्रैफिक में फंसी मुंबई

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और अन्य इलाके मंगलवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश की चपेट में रहे, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।

रेल सेवा प्रभावित (फोटो-PTI)
रेल सेवा प्रभावित (फोटो-PTI)

मध्य रेलवे मेनलाइन, हार्बर लाइन, पश्चिमी रेलवे और कोंकण रेलवे के कई स्थानों पर रेल पटरियों पर पानी भर गया, जिससे उपनगरीय लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित है। लाखों यात्री रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों या बस स्टॉप पर फंसे रहे। कई लोग अपने गंतव्यों तक पहुंचने में नाकाम रहे और उन्हें मजबूरन अपने घर लौटना पड़ा।

पानी में बेस्ट बस (फोटो-PTI)
पानी में बेस्ट बस (फोटो-PTI)

वर्ली-बांद्रा सी लिंक को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि बाद में इसे चालू कर दिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश से संचालन प्रभावित हुआ। पांच उड़ानें हवा में ही मंडराती रही, क्योंकि उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, जबकि दो अन्य उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।

मुंबई हवाईअड्डे से अपनी उड़ानें लेने के लिए यहां पहुंचने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को राजमार्गो और मुख्य सड़कों पर भारी यातायात के कारण समय पर पहुंचने में बड़ी समस्याएं आईं।

बारिश से बेहाल मुंबई (फोटो-PTI)
बारिश से बेहाल मुंबई (फोटो-PTI)

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह घरों में रहें। साथ ही दफ्तरों में छुट्टी का आदेश दिया गया है।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मुंबई के सभी शिक्षण संस्थान बुधवार को बंद रखने के लिए आदेश दिया है।

बारिश से बेहाल मुंबई (फोटो-PTI)
बारिश से बेहाल मुंबई (फोटो-PTI)

मुंबई के दहीसर, बोरीवली, कांदीवली, मलाड, अंधेरी, जोगेश्वरी, सांताक्रूज, बांद्रा, माटुंगा, दादर, एल्फिंस्टन, मुंबई सेंट्रल, माझगांव, लालबाग, परेल, सायन, वडाला, भांडुप और अन्य क्षेत्रों में भारी जलभराव है।