बेंगलुरु : समूह ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, शव लेकर पहुंचे थाने
बेंगलुरु : समूह ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, शव लेकर पहुंचे थाने
बेंगलुरु:
पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में चार लोगों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और रविवार तड़के उसके शव को थाने ले आए।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भास्कर के रूप में हुई। मुख्य आरोपी ऑटो चालक मुनिराजू (28) ने उसकी हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसकी विवाहिता बहन के साथ भागने वाला था।
आत्मसमर्पण करने वाले अन्य आरोपियों में 22 वर्षीय मारुति, 22 वर्षीय नागेश और 20 वर्षीय प्रशांत है।
पुलिस के अनुसार, मुनिराजू को भगाने की योजना के बारे में पता चला और उसने भास्कर को उसकी बहन और उसके बच्चे के साथ नगरभवी सर्कल के पास पकड़ लिया, जिसके बाद वह भास्कर को अपने तीन दोस्तों की मदद से एक घर में ले गया।
गिरोह ने मुनिराजू की बहन को उसके किराए के घर पर छोड़ दिया और बाद में भास्कर को सुनकदकट्टे के केबेहल्ला इलाके में ले गया, और उसे भारी वस्तु से पीटा।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संजीव एम. पाटिल ने कहा, मुख्य संदिग्ध ने भास्कर के सिर के किनारे पर भी घूंसा मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। गिरोह को संदेह हुआ, कि वह मार से बचने के लिए नाटक कर रहा है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह मर चुका है। मुख्य संदिग्ध ने उसकी मां को पूरी बात बताई और शव के साथ आत्मसमर्पण करने के लिए थाने आ गया।
अन्नपूर्णेश्वरीनगर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि मुनिराजू की बहन, दो बच्चों की मां है, वह मलूर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। भास्कर के उसके साथ संबंध विकसित हो गए थे और इसके कारण दंपति के बीच लड़ाई भी हुई थी।
वह 15 दिन पहले अपने पति को छोड़कर नगरभावी के पास चंद्रशेखर लेआउट में किराए के मकान में रहने आई थी। पुलिस ने कहा कि भास्कर उससे मिला, उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके लिए किराए का घर लेगा और उसकी और उसके दो बच्चों की देखभाल करेगा।
इसके बाद वह उन्हें कहीं ले जाने के लिए ऑटो ले आया। लेकिन, महिला के बड़े बेटे ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया और मुनिराजू को सूचित किया।
मुनिराजू ने उस ऑटो को रोका, जिसमें उसकी बहन, उसका बच्चा और भास्कर यात्रा कर रहे थे और उसे वापस घर ले आए। बाद में गिरोह ने भास्कर को पीट-पीटकर मार डाला। मामले की जांच चल रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र