असम, बिहार में बाढ़ से स्थिति भयावह, कुल 37 लाख लोग हुए हैं प्रभावित
असम और बिहार में बाढ से स्थिति गंभीर बनी हुयी है और करीब 37 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गयी. असम में 33 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.
नई दिल्ली :
असम और बिहार में बाढ से स्थिति गंभीर बनी हुयी है और करीब 37 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गयी. असम में 33 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बारपेटा, कोकराझार और मोरिगांव से मौत के मामले सामने आए हैं. बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में इस साल 122 लोगों की मौत हुई है. बिहार में करीब दस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. गंडक नदी का तटबंध तीन स्थानों पर टूट जाने से कई इलाके डूब गए.
हालांकि किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 74 प्रखंडों की 529 पंचायतों में 9.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अरूणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कई जिलों का संपर्क कट गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी. बारिश के बीच भूस्खलन से पश्चिम सियांग जिले में संपर्क कट गया.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल ने CM गहलोत को लिखी चिट्ठी, पूछा -अपनी सुरक्षा के लिए किस एजेंसी से बात करनी चाहिए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात की और राज्य के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की. उन्होंने राष्ट्रपति भवन से असम, बिहार और उत्तरप्रदेश के बाढ़ और कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए रेड क्रॉस की राहत सामग्री ले जा रहे नौ ट्रकों को रवाना किया.
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में 26-28 जुलाई के बीच और पंजाब तथा हरियाणा में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है. बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया बाढ़ से प्रभावित है.
और पढ़ें:राजस्थान संकट पर बोले राहुल गांधी- राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए, ताकि...
मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है. पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर