कोलकाता: अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने संदिग्ध आतंकी मूसा से की पूछताछ
भारत की गिरफ्त में आए संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी मूसा से अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने पूछताछ की है।
नई दिल्ली:
भारत की गिरफ्त में आए संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी मूसा से अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने पूछताछ की है। FBI की टीम गुरुवार को कोलकाता में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दफ्तर पहुंची। जहां वह मूसा से पूछताछ की।
अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एफबीआई की 7 सदस्यीय टीम ने मूसा से कई घंटे तक पूछताछ की।
इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किए गए आतंकी मूसा पर आरोप है कि वह भारत में रहने वाले अमेरिकियों पर हमले की योजना बना रहा था। साथ ही वह आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के भी संपर्क में था।
FBI team at NIA office in Kolkata to interrogate suspected ISIS terrorist Musa (8.12.16) pic.twitter.com/aPSzzDyC7a
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
पश्चिम बंगाल के लभपुर के रहने वाले मूसा को वर्धमान रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था। वह बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के लिए काम कर चुका है।
1 जुलाई को ढाका के होली आर्टिसन बेकरी और ओ किचन पर हुए आतंकवादी हमले में मूसा शामिल रहा था। इस हमले में आतंकवादियों ने 17 विदेशियों सहित 20 बंधकों की हत्या कर दी थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?