/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/21/vikran-landing-side-19.jpg)
Landin side on Moon( Photo Credit : ISRO)
भारत का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने से सिर्फ दो दिन दूर है. चांद पर उतरने के लिए विक्रम लैंडर ने लैंडिंग साइड का चयन कर लिया है. जिसकी तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शेयर की हैं. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर निर्धारित की गई लैंडिंग स्थल की तस्वीरें शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, “यहां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई चांद के दूर के क्षेत्र की तस्वीरें हैं." इसरो ने एक्स पर लिखा, यह कैमरा एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है- बिना बोल्डर या गहरी खाइयों के.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: इस समय चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3, ऐसे देख पाएंगे Live
Chandrayaan-3 Mission:
Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).This camera that assists in locating a safe landing area -- without boulders or deep trenches -- during the descent is developed at… pic.twitter.com/hw2ML4xCY5
— ISRO (@isro) August 21, 2023
इसरो ने बदला लैंडिंग का समय
बता दें कि रविवार को रूस का चंद्र मिशन लूना-25 चांद की सतह पर लैंड करने से पहले ही क्रैश हो गया. लूना-25 को आज या कल (सोमवार-मंगलवार) को चांद की सतह पर लैंड करना था, लेकिन इससे पहले ही वह क्रैश हो गया. जैसे ही लूना-25 के क्रैश होने की खबर आई. इसरो ने अपने चंद्रयान की लैंडिंग को बदल दिया.
ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार में हो सकती है बारिश, IMD ने हिमाचल के लिए जारी किया येलो अलर्ट
अब चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त 2023 को लगभग शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा. इन ऐतिहासिक पलों का आप भी गवाह बन सकते हैं. दरअसल, इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाएगा. जिसके लिए इसरो ने एक लिंक भी शेयर किया है. आप इस लिंक पर क्लिक करें चंद्रयान की लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं.
HIGHLIGHTS
- इसरो ने शेयर की लैंडिंग स्थल की तस्वीरें
- लैंडर विक्रम ने किया लैंडिंग साइड का चयन
- 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे लैंड करेगा विक्रम लैंडर
Source : News Nation Bureau