/newsnation/media/post_attachments/images/2023/08/20/pc20230821t105838221-25.jpg)
Chandrayaan 3( Photo Credit : ISRO)
Chandrayaan 3 Landing time: भारत का मिशन चंद्रयान इतिहास रचने से थोड़ा ही दूर है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त यानी बुधवार को चांद की सतह पर कदम रखेगा. अब इसके समय को लेकर भी इसरो ने जानकारी साझा की है. साथ ही लैंडर विक्रम की लाइव लैंडिंग के बारे में भी भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जानकारी दी है. पहले बताया जा रहा था कि लैंडर विक्रम 23 अगस्त 2023 को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, लेकिन इसरो ने अब इसके समय में थोड़ा सा बदलाव किया गया है.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की अंतिम डीबूस्टिंग सफल, अब बस इतनी दूर बची है मंजिल
इससे पहले इसरो ने बताया कि, "लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा की सतह की ओर उतरने के लिए आवश्यक कक्षा हासिल कर ली है." दरअसल, इसरो ने चंद्रयान-3 की दूसरी और आखिरी डीबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया और ये चंद्रमा की सतह से मात्र 25 किमी दूर रह गया.
Chandrayaan-3 Mission:
🇮🇳Chandrayaan-3 is set to land on the moon 🌖on August 23, 2023, around 18:04 Hrs. IST.
Thanks for the wishes and positivity!
Let’s continue experiencing the journey together
as the action unfolds LIVE at:
ISRO Website https://t.co/osrHMk7MZL
YouTube… pic.twitter.com/zyu1sdVpoE— ISRO (@isro) August 20, 2023
इस समय चांद की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय में बदलाव करते हुए इसरो ने एक ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 को लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने को तैयार है. इसके साथ ही इसरो ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया.
रूस का लूना-25 क्रैश
कुछ देर पहले ही खबर आई कि रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25 चांद पर क्रैश हो गया. इस खबर के आने के बाद रूस ही नहीं बल्कि दुनियाभर के स्पेस और साइंस प्रेमी लोग निशा है. यही नहीं भारत में भी लूना-25 को लेकर निराशा का भाव है. इसके साथ ही लोग चंद्रयान-3 के सकुशल चांद पर लैंड करने प्रार्थना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रूस का मिशन लूना-25 क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते हादसे का हुआ शिकार
ऐसे देख पाएंगे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग
इसरो ने लैंडिंग के सीधा प्रसारण का लिंक भी शेयर कर दिया है. आप इस लिंक पर क्लिक कर चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग को लाइव देख पाएंगे. भारत के चांद पर कदम रखने के साझी बन सकेंगे. इसरो ने एक बयान में कहा कि स्पेस में खोज की दिशा में अपने चंद्रयान-3 मिशन के साथ भारत एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है. देश चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है. यह उपलब्धि भारतीय साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
HIGHLIGHTS
- रूस का लूना-25 चांद पर क्रैश
- इसरो ने बदला चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय
- अब इस समय चांद की सतह पर कदम रखेगा 'विक्रम'
Source : News Nation Bureau