CBI कोर्ट ने रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनाई 20 साल की सजा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 15 साल पुराने रेप मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है।
highlights
- सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनाई 20 साल जेल की सजा
- सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी ठहराया था
- गुरमीत राम रहीम के वकील ने रहम की अपील की, कोर्ट ने नहीं माना
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। सीबीआई ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले यह खबर आई थी कि गुरमीत को 10 साल की सजा मिली है। बहरहाल, गुरमीत पर 30 लाख का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है। इसमें 14-14 लाख दोनों पीड़ितो को दिए जाएंगे।
कोर्ट के फैसले के बाद गुरमीत राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगे। उन्हें सीबीआई कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376, 511 और 506 के तहत सजा सुनाई गई है।
राम रहीम को सजा सुनाए जाने के लिए रोहतक के सुनारिया जेल में विशेष अदालत बनाया गया था।
कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने अधिकतम सजा की मांग की। वहीं गुरमीत राम रहीम के वकील ने रहम की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, 'राम रहीम एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने लोगों के भले के लिए काम किया है, इस बात को जज को ध्यान में रखना चाहिए।'
पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 15 साल पुराने रेप केस में 25 अगस्त को दोषी ठहराया था। सजा के बाद पंचकूला समेत पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर राम रहीम के उपद्रवी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। इसमें 36 लोगों की जानें गई। दंगाईयों ने कई गाड़ियों, मीडिया कर्मियों को नुकसान पहुंचाया।
राम रहीम समर्थकों के उत्पात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकार के कड़ें बंदोबस्त किये हैं। रोहतक को किले में तब्दील कर दिया गया है।
और पढ़ें: राम रहीम से जुड़े LIVE अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खट्टर सरकार ने रोहतक के पास जिला जेल के आसपास दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
रोहतक के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवदीप सिंह विर्क ने कहा, 'हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसे देखते ही गोली मार दी जाएगी।'
विर्क ने कहा कि हरियाणा पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की 28 कंपनियों की रोहतक में तैनाती की गई है। अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने जिला जेल परिसर को चारों ओर से घेर लिया है। सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीसीपी) बी.एस.संधू ने कहा, 'हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सेना को भी मुस्तैद किया गया है।'
हरियाणा और पंजाब में सोमवार को सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लगा है, जो आज भी रहेगा।
और पढ़ें: शिकायत से जेल तक जानें कैसे 15 सालों तक चला गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ केस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी