logo-image

11 राज्यों के 56 विधान सभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं. पहली बार प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे हैं. इसकी वजह सूबे में मार्च में हुआ सियासी फेरबदल है.

Updated on: 16 Oct 2020, 09:11 AM

नई दिल्ली:

देश के 11 राज्यों के 56 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के लिए  3 नवंबर को मतदान होंगे. साथ ही 10 नवंबर को सभी उपचुनाव सीटों का परिणाम भी घोषित जायेंगे. वहीं, इन सीटों पर सियासी दल अपने-अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर चुके हैं. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 28 विधान सभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं, गुजरात में 8 विधान सभा सीट पर, तो उत्तर प्रदेश के 8 में से 7 विधान सभा सीट पर, वहीं रामपुर के स्वार सीट पर उपचुनाव नहीं होगा. ओडिशा की  2 विधान सभा सीट, नगालैंड की 2, मणिपुर की 2,  छत्तीसगढ़ में 1, हरियाणा में 1, झारखंड की 2, कर्नाटक में 2, वहीं तेलंगाना की एक सीट के लिए मतदान होंगे.

इन राज्यों में होंगे उपचुनाव                 

              राज्य                               विधानसभा सीट
मध्य प्रदेश                                       28
गुजरात                                        8
ओडिशा                                         2
नगालैंड                                         2
मणिपुर                                         2
उत्तर प्रदेश                                         7
छत्तीसगढ़                                         1
हरियाणा                                         1
झारखंड                                         2
कर्नाटक                                         2
तेलंगाना                                         1
टोटल                                          56


मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 28 सीटों होंगे उपचुनाव
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं. पहली बार प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे हैं. इसकी वजह सूबे में मार्च में हुआ सियासी फेरबदल है. दरअसल, इसी साल 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. इसके बाद अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी.

यह भी पढ़ें : अपनी पर आई तो तिलमिलाया चीन, बौखलाहट में अमेरिका को दे डाली चेतावनी

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने से 22 सीटें खाली हो गई थीं. इसके बाद जुलाई में बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली. फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी का झंडा पकड़ लिया. इसके अलावा, 3 विधायकों का निधन हो गया. यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गईं.

यूपी में इन सात सीटों पर होंगे उपचुनाव
यूपी में उपचुनाव के लिए जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें नौगवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला (सुरक्षित), बेंगरमऊ, कानपुर जिले की घाटमपुर (सुरक्षित), देवरिया जिले की देवरिया विधानसभा और जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा शामिल है. 

यह भी पढ़ें : उज्जैन में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

गुजरात की आठ विधान सभा सीटों पर होंगे मतदान
गुजरात विधानसभा की अबडासा, मोरबी, लीम्‍बडी, धारी, गढडा, कपराडा, डांग,करजण सीट के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवबंर को होंगे. 

झारखंड में 2 सीटों पर उपचुनाव 
झारखंड के दुमका और बेरमो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे. दोनों सीटों की मतगणना 10 नवंबर को होगी. दुमका सीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बतौर विधायक इस्तीफा देने से खाली हुई है. हेमंत दो सीटों से चुनाव लड़े थे. दूसरी, बेरमो सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के असमायिक निधन के बाद खाली हुई है.

इन राज्यों के भी विधान सभा सीटों पर होंगे उपचुनाव 
छत्तीसगढ़ की मारवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. जो पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई है. वहीं, कर्नाटक में 2 सीटों पर उपचुनाव होंगे. जिनमें सिरा और राजाराजेश्‍वरींगनगर विधान सभा सीट पर मतदान होंगे. हरियाणा की बरोदा सीट,  मणिपुर की लिलांग और वांगजिंग-टेंथा, उड़ीसा में बालेश्वर और तिर्तोल, तेलंगाना की डुबक और नगालैंड की पुनग्रो- किफिरे और लीरीमूंग संगतम सीट पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होंगे.