/newsnation/media/media_files/2026/02/16/indian-army-bhairav-batallion-2026-02-16-13-37-55.jpg)
शिवरात्रि पर दिखा भारतीय सेना का रौद्र रूप, Photograph: (X@adgpi)
भारतीय सेना ने रविवार (15 फरवरी) को अपनी शॉर्टफिल्म भैरव रिलीज कर दी. इस फिल्म में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है. इस शॉर्टफिल्म में भारतीय सेना की भैरव बटालियन और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका को दर्शाया गया है. रविवार को भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय (सेना) के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर आभार जताया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'फिल्म के लिए अपनी प्रतिष्ठित आवाज देने के लिए अमिताभ बच्चन के प्रति हम हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.'
महाशिवरात्रि पर हुआ बटालियन का शुभारंभ
बता दें कि इस बटालियन का शुभारंभ महाशिवरात्रि के अवसर पर हुआ है. जो एक प्रतीकात्मक चयन था क्योंकि भैरव को भगवान शिव का उग्र रूप माना जाता है. जिसे रक्षा और बुराई के नाश से जुड़कर देखा जाता है. बता दें कि भारतीय सेना की भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और नियमित पैदल सेना इकाइयों के बीच स्थित है. इस बटालियन का गठन आधुनिक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने और राष्ट्र के लिए शत्रुओं के खतरों के खिलाफ तुरंत और सटीक आक्रामक समाधान प्रदान करने के लिए किया गया.
#ShadowsAndSteel#Bhairav
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2026
भैरव - नाम नहीं, पहचान
भैरव - नाम नहीं, परिणाम
With profound gratitude to Shri Amitabh Bachchan for lending his iconic voice for the film.@SrBachchanpic.twitter.com/bKCApx2kZH
बिग बी ने बताया इसे सम्मान की बात
वहीं भारतीय सेना के हालिया पुनर्गठन के तहत इस इकाई का गठन किया गया है. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर समेत वैश्विक संघर्षों से परिचालन से जुड़े सबक लिए गए हैं. बिग बी ने एक्स पर जुड़ने को अपने सम्मान की बात करार दिया. उन्होंने लिखा, 'सेना के बहादुर योद्धाओं के लिए- भैरव... इसके साथ जुड़ना सम्मान और सौभाग्य की बात है.' भारतीय सेना की ओर से गठित किया गया विशेष बल, भैरव, आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है. इस में शामिल सभी जवान ड्रोन उड़ाने और दुश्मन के इलाके में स्थित ठिकानों के साथ सैन्य टुकड़ियों को निशाना बनाने के लिए वास्तविक अभियानों में उनका इस्तेमाल करने में सक्षम हैं.
15 बटालियन का किया गया गठन
बता दें कि भारतीय सेना ने वैश्विक और स्वदेशी संघर्षों से सीख लेते हुए सेना मुख्यालय द्वारा गठित भैरव बटालियनों का गठन किया है. जिसका उद्देश्य तीव्र गति से आक्रामक अभियान चलाने के लिए एक समर्पित बल प्रदान करना है, जिससे जरूरत पड़ने पर विभिन्न स्तरों पर विशेष बलों के कार्यों को अंजाम दिया जा सके. भारतीय सेना ने पहले से ही करीब 15 बटालियनों का गठन किया है.
जिन्हें दोनों सीमाओं पर विभिन्न सैन्य टुकड़ियों में तैनात किया गया है. जो निकट भविष्य में कुल मिलाकर करीब 25 बटालियनों का गठित करने की योजना है. बता दें कि भैरव बटालियनें अर्ध-विशेष बलों और नियमित पैदल सेना बटालियनों के बीच एक बेहतर समन्वय स्थापित करेगी. भैरव बटालियन को सामरिक से लेकर परिचालन स्तर तक विशेष अभियान चलाने की भी जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना का बड़ा फैसला, 246 जगहों के बदले नाम, अब वीरों के नाम से जानी जाएंगी सड़कें और इमारतें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us