भारतीय सेना का बड़ा फैसला, 246 जगहों के बदले नाम, अब वीरों के नाम से जानी जाएंगी सड़कें और इमारतें

Indian Army: भारतीय सेना ने 246 सड़कों, इमारतों और सैन्य स्थानों के नाम बदलकर उन्हें देश के वीर सैनिकों और युद्ध नायकों के नाम पर रखा है. आइए जानते हैं क्या होगी नई पहचान.

Indian Army: भारतीय सेना ने 246 सड़कों, इमारतों और सैन्य स्थानों के नाम बदलकर उन्हें देश के वीर सैनिकों और युद्ध नायकों के नाम पर रखा है. आइए जानते हैं क्या होगी नई पहचान.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Indian Army JK

सांकेतिक तस्वीर( File Photo)

Indian Army: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक सोच और विरासत को पीछे छोड़ते हुए एक अहम फैसला लिया है. सेना ने देश के अलग-अलग शहरों में मौजूद 246 सड़कों, इमारतों, कॉलोनियों, पार्कों और अन्य सैन्य स्थानों के नाम बदल दिए हैं. अब इन सभी जगहों के नाम भारत के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं, युद्ध नायकों और बड़े सैन्य नेतृत्वकर्ताओं के नाम पर रखे गए हैं.

Advertisment

क्यों उठाया गया ये कदम

सेना का कहना है कि इस कदम का मकसद देश के सच्चे नायकों को सम्मान देना और जवानों के साथ-साथ आम लोगों में भी राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है. यह बदलाव केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सैन्य विरासत और बलिदान की याद को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

दिल्ली से लेकर कोलकाता तक बदलाव

इस पहल के तहत 124 सड़कों, 77 कॉलोनियों, 27 इमारतों, कई मिलिट्री फैसिलिटीज और 18 पार्कों व खेल मैदानों के नाम बदले गए हैं. दिल्ली से लेकर कोलकाता और देहरादून से लेकर नागालैंड तक कई अहम सैन्य ठिकानों पर यह बदलाव किया गया है.

ये हैं बदले हुए नाम

दिल्ली कैंटोनमेंट में ऑफिसर्स आवास वाले किर्बी प्लेस का नाम अब केनुगुरुसे विहार कर दिया गया है. वहीं मॉल रोड अब अरुण खेत्रपाल मार्ग के नाम से जानी जाएगी. अंबाला कैंटोनमेंट की पैटरसन रोड क्वार्टर्स को धन सिंह थापा एन्क्लेव नाम दिया गया है.

जयपुर में क्वींस लाइन रोड का नाम रखा सुंदर सिंह मार्ग

मथुरा कैंटोनमेंट की न्यू हॉर्न लाइन अब अब्दुल हमीद लाइन्स कहलाएगी. जयपुर में क्वींस लाइन रोड का नाम बदलकर सुंदर सिंह मार्ग रखा गया है. बरेली में न्यू बर्डवुड लाइन अब थिमैया कॉलोनी होगी.

कोलिंस ब्लॉक कहलाएगा नुब्रा ब्लॉक

महू कैंटोनमेंट में मालकॉम लाइन्स का नाम पीरू सिंह लाइन्स कर दिया गया है. देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में कोलिंस ब्लॉक अब नुब्रा ब्लॉक और किंग्सवे ब्लॉक कारगिल ब्लॉक कहलाएगा.

स्पियर लेक मार्ग का नाम भी बदला

कोलकाता का ऐतिहासिक फोर्ट विलियम अब विजय दुर्ग के नाम से जाना जाएगा. रंगपहर मिलिट्री स्टेशन में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम लैशराम ज्योतिन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जखामा मिलिट्री स्टेशन में स्पियर लेक मार्ग का नाम हंगपन दादा मार्ग रखा गया है. सेना अधिकारियों का मानना है कि यह फैसला न सिर्फ देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि यह युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा के लिए प्रेरित करेगा.

यह भी पढ़ें: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आधुनिक युद्ध पर यूएई के सैन्य अधिकारियों से की बात

indian-army
Advertisment