/newsnation/media/media_files/2025/11/20/al-falah-2025-11-20-17-32-52.jpg)
Al Falah University: (ani)
लंबे वक्त तक सुर्खियों में रही अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. सिद्दीकी को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यूजीसी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की. पुलिस ने यूजीसी की शिकायत पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए थे. उनके ऊपर फर्जीवाड़े का आरोप था.
13 फरवरी को होगी सुनवाई
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकियों के संंबंध होने की वजह से अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आई थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसा गया. ईडी पहले ही अल-फलाह ग्रुप के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दिकी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. 13 फरवरी को अदालत में इस केस पर सुनवाई होगी. सिद्दीकी के वकीलों ने सुनवाई के लिए और वक्त मांगा है. उनका कहना है कि ईजी ने 10 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है, जिसे पढ़ने में वक्त लग रहा है इसलिए उन्हें और समय चाहिए.
दिल्ली की ये खबर भी पढ़ें- Delhi Blast: जानें कौन हैं पाकिस्तान की अफीरा बीबी? जो दिल्ली ब्लास्ट में थी शामिल! सामने आया जैश-ए-मोहम्मद का टेरर प्लान
ईडी ने जनवरी में कुर्क की थी संपत्ति
ईडी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ रुपये की जमीन और इमारतों को 16 जनवरी को कुर्क कर लिया था. लाल किले के पास 10 नवंबर को बम विस्फोट के बाद विश्वविद्यालय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आया था. सिद्दिकी और उनके चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र भी दाखिल किया है. अदालत के अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने फरीदाबाद के धौज इलाके में स्थित विश्वविद्यालय की 54 एकड़ भूमि और उसकी बिल्डिंगों को कुर्क कर लिया था, जिनमें विभिन्न स्कूलों और विभागों के भवन और हॉस्टल आदि शामिल हैं. विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में नवंबर 2025 को जवाद को गिरफ्तार किया था.
दिल्ली की ये खबर भी पढ़ें- UP News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद मस्जिदों में रुकने के लिए जमात-कश्मीरी व्यापरियों के लिए पुलिस की अनुमति आवश्यक, प्रशासन ने दिए निर्दोष
दिल्ली की ये खबर भी पढ़ें- Delhi Blast: महिलाओं को फिदायीन बनने की ट्रेनिंग देती थी डॉ. शाहीन, दिल्ली ब्लास्ट केस में नया अपडेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us