Oscars 2017: प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रविवार रात को हुए ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में पहुंचीं।
नई दिल्ली:
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर 89वें ऑस्कर अवॉर्ड में जलवा बिखेरा। एक बार फिर उनके स्टाइल ने सभी की निगाहें अपनी तरफ खींच ली। डिजाइनर सिल्वर राल्फ और रुसो की सिल्वर कलर की ड्रेस में प्रियंका स्टनिंग लग रही थीं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इसके पहले भी हॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड और पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड में धमाकेदार एंट्री की थी। इसी वजह से ऑस्कर अवॉर्ड 2017 में भी सभी की नजरें उन पर टिकी हुई थीं।
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रविवार रात को हुए ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका सिल्वर कलर की ड्रेस में पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी को नमस्ते किया। प्रियंका ने हाथों में हैंडकफ और ईयरिंग के अलावा ज्यादा ज्वैलरी कैरी नहीं की थी।
ये भी पढ़ें: देव पटेल चूके, अवॉर्ड जीतने वाले पहले मुस्लिम एक्टर बने महेर्शाला अली
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ड्रेस का लुक भी शेयर किया। इस वीडियो में वह बालकनी के बाहर देख रही हैं।
Quick break from shooting Quantico... #Oscars
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 26, 2017 at 3:34pm PST
प्रियंका ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बैक स्टेज में मस्ती करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया।
Backstage at the #Oscars with @priyankachopra pic.twitter.com/6CLtEmVvJ2
— The Academy (@TheAcademy) February 27, 2017
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए प्रियंका ने काफी तैयारी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया।
ये भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड समारोह से पहले पार्टी मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
Oscars prep! 💯twinning with @mubinarattonsey @patidubroff @lacyredway here we go
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 26, 2017 at 1:15pm PST
इसके पहले प्रियंका ऑस्कर की कॉकटेल पार्टी में भी शामिल हुईं। यह दूसरा मौका है जब प्रियंका ऑस्कर के रेड कार्पेट पर नजर आ रही हैं। प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था। गूगल पर ऑस्कर में उन्हें सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया था।
ये भी पढ़ें: इन 5 बातों से जानें पार्टनर को नहीं रहा आपसे प्यार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें