/newsnation/media/media_files/2026/03/07/cholesterol-2026-03-07-15-41-46.jpg)
cholesterol Photograph: (SORA)
Cholesterol Reducing Tips: स्ट्रोक और हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है. इसका कारण हमारी खराब जीवनशैली होती है. इसमें एक प्रमुख कारण शामिल है जिसे हम कोलेस्ट्रॉल कहते हैं. Cholesterol हमारे शरीर में मौजूद एक चिकना पदार्थ होता है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है. मगर जब यह वसा ज्यादा बढ़ जाती है तो सेहत को नुकसान पहुंचाने लगती है. इसलिए, इसे कम करना या नियंत्रण में रखना जरूरी होता है. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के बारे में विस्तार से.
कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?
Cholesterol एक चिकना पीला पदार्थ होता है, जो हर इंसान के शरीर में खून के अंदर पाया जाता है. इसे मोम जैसा फैट कहा जाता है, जो लिवर बनाता है. इसका काम शरीर में कोशिकाओं को बढ़ाना होता है. कोलेस्ट्रॉल के 2 प्रकार होते हैं- HDL और LDL. एचडीएल अच्छा यानी गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो जरूरी होता है. मगर एलडीएल जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं, वह बढ़ जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है. जब खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर की नसों में भरता है तो इससे खून जमने लगता है और उसके थक्के बनने लगते हैं. ये ब्लॉकेज को बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें- Women’s Day 2026: कामकाजी महिलाओं में क्यों बढ़ रही थकान और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या? जानिए बचाव के उपाय
ट्राइग्लिसराइड्स क्या होता है?
ट्राइग्लिसराइड्स कोलेस्ट्रॉल का सबसे खतरनाक प्रकार होता है. इसके बढ़ जाने से शरीर के अलग-अलग अंगों में पीले रंग की चर्बी बनने लगती है. ट्राइग्लिसराइड्स तब बढ़ते हैं जब हमारी डाइट में अनहेल्दी चीजों और तेल वाली चीजें ज्यादा होती है. इसे दिल के घातक माना जाता है. ट्राइग्लिसराइड्स हमारे शरीर की ऊर्जा को भी कम करते हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/07/cholesterol-reducing-tips-2026-03-07-15-41-13.jpg)
कैसे बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि असंतुलित डाइट जिसमें तली-भुनी चीजें, मसालेदार खाना, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड होते हैं. शारीरिक गतिविधियों का कम होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की एक वजह होती है. बहुत ज्यादा शराब पीने से या धूम्रपान करने से भी bad cholesterol बढ़ता है. इसके अलावा, जेनेटिक्स और मोटापा भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है.
कोलेस्ट्रॉल को घर पर कैसे कम करें?
हाल ही में NHANES महामारी विज्ञान सर्वेक्षण कार्यक्रम में 30,000 से ज्यादा लोगों के कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई है. उनके विश्लेषण से परिणाम निकले हैं, जिसमें पता लगा है कि जो लोग 1 सप्ताह में 150 मिनट या उससे ज्यादा समय के लिए व्यायाम करते हैं, उनके अंदर स्ट्रोक का रिस्क कम होता है. दरअसल, रिसर्च में माना गया है कि एक्सरसाइज करने से लिवर और मांसपेशियों में जमा फैट कम होता है. इससे मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होता है. साथ ही ब्लड वेसल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ता है. ये ब्लड वेसल्स के लिए लाभकारी माने जाते हैं.
इन 3 चीजों से कम होगा Cholesterol
डाइट में बदलाव
रिसर्च के अनुसार, डाइट का प्रभाव कोलेस्ट्रॉल लेवल्स पर सीधे तौर पर होता है. इसलिए, हम क्या खा रहे हैं इस पर ध्यान देना जरूरी होता है. हमारी डाइट फाइबर से भरपूर और गुड फैट्स वाले फूड्स से भरी होनी चाहिए. आप हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मछली और वेजिटेबल ऑयल का यूज कर सकते हैं.
व्यायाम बहुत जरूरी
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में रखने के लिए आपको नियमित रूप से शारीरिक गतिविधी करनी चाहिए. रोजाना कुछ समय के लिए एक्सरसाइज करें. ये स्ट्रोक से बचाने में मदद करते हैं. व्यायाम सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं बल्कि बीपी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं.
वजन घटाना
शरीर का अधिक वजन और मोटापा खासतौर पर पेट और आसपास चर्बी का जमाव होने से खून में लिपिड की मात्रा बढ़ जाती है. वसा बढ़ने से ये शरीर की ऊर्जा को कम कर देती है. इसलिए, जैसे-जैसे शरीर का वजन बढ़ता है वैसे-वैसे खून में LDL भी बढ़ता है. ये कण दिल की धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं. हार्ट अटैक का रिस्क इससे कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए, वेट लॉस करना बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Ayurvedic Tips For Stomach Pain: पेट दर्द का कारण और आयुर्वेदिक निवारण जानिए, आचार्य बालकृष्ण ने दिया नुस्खा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us