नींबू में होते हैं ये गुण, मोटापा ऐसे करें दूर, और भी हैं फायदे
नींबू में विटामिन-सी होता है, जो संक्रमण से लड़ने में फायदेमंद है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
नई दिल्ली:
अगर आप सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएंगे तो काफी फायदा होगा। इससे शरीर से सभी टॉक्सिन निकल जाते हैं और पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। कॉन्स्टिपेशन मरीजों के लिए यह और भी लाभदायक है। इसके अलावा नींबू के स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
नींबू में होते हैं ये गुण
- नींबू में विटामिन-सी होता है, जो संक्रमण से लड़ने में फायदेमंद है।
- इसमें साइट्रिक और एस्कोर्बिक एसिड होता है, जो शरीर के मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है।
- रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से स्किन का ग्लो बरकरार रहता है। यह मुंहासों को भी ठीक करता है।
- दांतों का दर्द और मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी सुबह नींबू पानी पिएं।
- वजन घटाने में भी यह मदद करता है।
- शुद्ध शहद में नींबू की शिकंजी पीने से मोटापा दूर होता है।
- नींबू के सेवन से सूखा रोग दूर होता है।
- नींबू का रस और शहद मिलाकर लेने से दमा में आराम मिलता है।
- नींबू का छिलका पीसकर उसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक होता है।
- नींबू में पिसी काली मिर्च छिड़ककर और गर्म करके चूसने से मलेरिया के बुखार में आराम मिलता है।
- नींबू के रस में नमक मिलाकर चेहरे और शरीर पर लगाएं, इससे रंग निखरता है और ग्लो भी बढ़ता है।
- नींबू के बीज को पीसकर सिर पर लगाने से गंजापन दूर होता है।
- आधा कप गाजर के रस में नींबू निचोड़कर पीने से खून की कमी दूर होती है।
- किसी जानवर के काटे या डसे हुए हिस्से पर रूई से नींबू का रस लगाएं, इससे लाभ मिलेगा।
- एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें