Year Ender 2025: शाहिद, प्रियंका से लेकर अमिताभ तक, किसी ने खरीदी तो किसी ने बेची करोड़ों की प्रोपर्टी

Year Ender 2025: बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिन्होंने इस साल प्रॉपर्टी बेची है और खरीदी भी है. ऐसे में जानते हैं, इन सेलेब्स ने कितने करोड़ खर्च किए और कितने का मुनाफा कमाया.

Year Ender 2025: बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिन्होंने इस साल प्रॉपर्टी बेची है और खरीदी भी है. ऐसे में जानते हैं, इन सेलेब्स ने कितने करोड़ खर्च किए और कितने का मुनाफा कमाया.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Shahid-Priyanka-Amitabh

Shahid-Priyanka-Amitabh Photograph: (Shahid-Priyanka-Amitabh (Instagram))

Year Ender 2025: बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों में एक्टिंग करके करोड़ों रुपये कमाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इन सेलेब्स की कमाई का जरिए एकमात्र एक्टिंग नहीं है. कुछ ब्रांड एंडोर्स करते हैं और कई तो बिजनेस में भी इंवेस्ट करते हैं. जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता है. सबसे ज्यादा सेलेब्स प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं. ऐसे में जानते हैं, साल 2025 में किन-किन सेलेब्स ने नई प्रोपर्टी खरीदी. साथ ही ये भी जानेंगे की किसने इस साल अपनी प्रोपर्टी बेचकर मुनाफा कमाया. 

Advertisment

अमिताभ बच्चन ने बेची प्रोपर्टी

सबसे पहले हम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बात करते हैं, जिन्होंने पिछले कुल सालों में प्रोपर्टीज पर काफी इनवेंस्ट किया है. इस साल तो उन्होंने फिल्मों से ज्यादा सबसे ज्यादा कमाई प्रॉपर्टी बेचकर की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने इस साल अपना ओशिवारा में बना डुपलेक्स बेचा, जिसे उन्होंने 2021 में 31 करोड़ में खरीदा था. अब बिग बी ने इसे  83 करोड़ में बेचा और 168 परसेंट का मुनाफा कमाया.

इन सेलेब्स ने भी कमाए करोड़ों

अमिताभ बच्चन के अलावा कई सेलेब्स ने इस साल प्रोपर्टी बेची है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 2025 में अपनी 6 प्रॉपर्टीज बेची हैं, जिनमेंअपार्टमेंट्स और ऑफिस स्पेस शामिल है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को 100 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी मुंबई के  ओबेरॉय स्काई गार्डन में अपने 4 अपार्टमेंट बेच दिए. एक्ट्रेस ने इन्हें 16.17 करोड़ में बेचा. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी 2025 में अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट बेचा. उन्होंने इसे 2014 में 14 करोड़ में खरीदा था और अब 22.50 करोड़ में बेचा है. 

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में और सीरीज, लोगों की बनी फेवरेट

ऋतिक रोशन ने खरीदे ऑफिस

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने की फैमली ने इस साल मुंबई के अंधेरी में कई ऑफिस स्पेस खरीदे हैं. ऋतिक के पिता राकेश और उनकी मां पिंकी ने वैद्या वेस्ट वर्ल्ड वन एरोपोलिस बिल्डिंग में पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स 19.68 करोड़ रुपये में खरीदी. ऋतिक की बहन सुनैना ने उसी बिल्डिंग में दो और ऑफिस यूनिट्स, 6.42 करोड़ में खरीद लिए. वहीं, ऋतिक रोशन ने पिता की कंपनी HRX डिजिटेक LLP और मां की कंपनी फिल्मकुंज (बॉम्बे) प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 10 ऑफिस यूनिट्स खरीदे. जिसकी कीमत  28 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

इन सेलेब्स ने भी खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने मुबंई में घर खरीदा है. एक्टर ने लोअर परेल में 'ओबेरॉय थ्री-सिक्सटी वेस्ट' में  एक अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टी खरीदा, जिसकी कीमत 58.70 करोड़ है. कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी मुंबई में 78 करोड़ का डुप्लेक्स खरीदा है. तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने भी बांद्रा वेस्ट के कारटर रोड में 14 करोड़ का घर खरीदा. इसके अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अंधेरी ईस्ट में 'कनाकिया वॉल स्ट्रीट' में 30.75 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी ली. 

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल 12 फिल्मों के सीक्वल्स हुए रिलीज, सिर्फ दो का ही चला सिक्का

Amitabh Bachchan Priyanka Chopra Shahid Kapoor Year Ender 2025
Advertisment