Divyanka Tripathi पर हुआ था अंधविश्वास का कब्ज़ा! इस शख्स को पाने के लिए गईं थी इस हद तक

दिव्यांका त्रिपाठी ने प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार की थी. उन्होंने एक शो में खुद बताया था कि वो अंधविश्वास तक अपने प्यार को पाने के लिए गई थी.

author-image
Nandini Shukla
एडिट
New Update
divyankaaaa

दिव्यांका त्रिपाठी पर हुआ था अंधविश्वास का कब्ज़ा!( Photo Credit : fuzion production)

Divyanka Tripathi Story: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री( Entertainment Industry) प्यार के मामले में काफी फेमस रहा है. यहां जब भी कोई साथ में काम करता है अक्सर लोग एक दूसरे से प्यार में पड़ जाते हैं और फिर कुछ सालों का रिलेशनशिप चलता है. हालांकि इन सब के बीच कई रिश्ते टूटजाते हैं तो कुछ प्यार की कसमें वादें निभा कर अपने रिश्तों को सक्सेस भी बना देते हैं. ऐसे ही टीवी इंडस्ट्री के कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) थे. शरद और दिव्यांका 8 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर अलग हो गए थे. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि दिव्यंका त्रिपाठी अपने  लिए किस हद तक गयी थी. कैसी थी दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी और क्यों हुआ ब्रेकअप सब आपको यहां पता चलेगा की प्यार में इंसान इस हद तक चला जाता है कि अंध्विश्वास जैसी चीज़ें भी उसके काम आने लगती है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें- अकेले रह गए राजेश खन्ना के कानों में मरते दम तक गूंजती रहीं स्टारडम की तालियां

दिव्यांका और शरद की मुलाकात सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी. दोनों लीड रोल में नजर आए थे. शो के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छुपाया नहीं और इसे ऑफिशियल कर दिया. पूरी इंडस्ट्री भी इनके प्यार से वाकिफ थी. आए दिन दोनों कपल गोल्स का उदहारण भी देते रहते थे. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था. दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी. 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिव्यांका अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थी. दिव्यांका इस रिश्ते को शरद ने कुछ और ही सोच रखा था. जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं. दोनों के बीच दूरियां बढ़ी और आखिर में दोनों अलग हो गए. 

यह भी पढ़ें- Sonu Sood ने 'AAP' से मिलाया हाथ! पंजाब चुनावों में करने जा रहे हैं जोरदार आगाज

टूट चुकी थी दिव्यांका 

ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थी. उन्होंने एक शो में बताया था कि शरद को पाने के लिए किस हद तक चली गई थीं. दिव्यांका ने राजीव खंडेलवाल( Rajeev Khandelwal) के शो में बताया था कि शरद से ब्रेकअप के बाद उनका हाल कैसा था. उन्होंने कहा था कि रिश्ते को बचाने के लिए वो अंधविश्वास तक चली गयी थी. उन्होंने कहा था मैं अजीब लोगों से मिलने लगी थी और उनसे पूछती थी कि क्या शरद पर किसी ने कुछ किया है. आठ साल के बाद ये कैसे हो सकता है.

खेर आज दिव्यांका और शरद अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं. दिव्यांका आज जानी मानी एक पॉपुलर सेलेब्रिटीज़ से कम नहीं हैं. खतरों के खिलाड़ी ( Khatron Ke Khiladi) दिव्यांका का जलवा सबने देखा. यह हैं मोहब्बतें( Yeh Hai Mohabbtein) से दिव्यांका ने लोगों के दिलों पर कब्ज़ा जमा लिया था. ये सीरियल भी काफी हिट रहा था और काफी सालों तक स्टार प्लस पर चला. दिव्यांका और शरद दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली है वहीं शरद रिप्सी भाटिया से शादी कर चुके हैं. हालांकि दोनों ही जिंदगी बेहद ही खुश और बेहतरीन तरीके से चला रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान के फैंस लिए एक बुरी खबर, अब नहीं देख पाएंगे...

Source : Nandini Shukla

bollywoobreakup Divyanka Tripathi love strory yeh hain mohabbatein khatron ke khiladi Divyanka Tripathi post divyanka tripathi and sharad malhotra story Sharad Malhotra breakup story
      
Advertisment