TRP में छाया 'Bigg Boss 19', इन दो शोज को लगा तड़का झटका, एक तो टॉप 5 से ही हो गया बाहर

TRP LIST: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शॉकिंग बदलवा देखने को मिला है. सभी शोज को पीछे छोड़ बिग बॉस 19 नंबर 1 में पहुंच गया. चलिए जानते हैं, बाकि शोज का क्या हुआ.

TRP LIST: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शॉकिंग बदलवा देखने को मिला है. सभी शोज को पीछे छोड़ बिग बॉस 19 नंबर 1 में पहुंच गया. चलिए जानते हैं, बाकि शोज का क्या हुआ.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
TRP LIST

TRP LIST Photograph: (JIOHOTSTAR)

TRP LIST: हर हफ्ते टीवी शो के मेकर्स और फैंस को टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है. इससे ये पता चलता है कि दर्शकों को कौन सा शो पसंद आ रहा और फिर उसी हिसाब से शो की कहानी पर मेकर्स काम करते हैं. ऐसे में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें हमेशा नंबर 1 पर रहने वाला शो अनुपमा इस बार नीचे गिर गया है. 49वें हफ्ते में बिग बॉस 19 ( Bigg Boss 19) चमक गया है.  शो को उसके ग्रैंड फिनाले की वजह से काफी फायदा पहुंचा और ये शो नंबर 1 बन गया. चलिए जानते हैं, बाकि शोज का क्या हाल रहा. 

Advertisment

टॉप 5 से बाहर हुआ ये शो

शरद केलकर और निहारिका चोकसी स्टारर सीरियल 'तुम से तुम तक'  (Tum se Tum Tak) को इस हफ्ते 1.9 रेटिंग मिली है. इसी के साथ टीआरपी लिस्ट में ये शो पांचवा नंबर पर है. वहीं, कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' एक बार फिर से लोगों को हंसाने आ गया है और सभी को टक्कर देते हुए टीआरपी लिस्ट में 1.9 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ पहुंचा है. हैरानी की बात ये है कि राजन शाही का सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)  इस बार टॉप 5 से बाहर हो गया है. लग रहा है कि शो में कियारा की प्रेग्नेंसी का प्लॉट फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.

TRP LIST
TRP LIST Photograph: (filmymasalanow.in)

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इन टीवी शोज ने इस साल मचाया धमाल, ड्रामा और कॉमेडी से खूब किया लोगों को एंटरटेन

बिग बॉस 19 ने छिनी अनुपमा की जगह

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'  (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) हर हफ्ते टॉप 2 में रहता है. लेकिन इस बार ये शो  2.0 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है. वहीं, शो में अब 6 साल का लीप आने वाला है. हमेशा टॉप 1 में रहने वाला रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' (Anupamaa) इस हफ्ते नीचे गिर गया है. शो को  2.1 रेटिंग मिली है और ये नंबर 2 पर आ गिरा है. वहीं, सभी शोज को पछाड़कर सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) 2.2 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंचा. दरअसल, शो अब खत्म हो चुका हैस लेकिन फिनाले वीक और ग्रैंड फिनाले ने इसे नंबर 1 बना दिया.

ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 19’ की इस हसीना के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत, कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा

Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Bigg Boss 19 Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TRP List
Advertisment